भारतीय क्रिकेट टीम के वो 5 मशहूर खिलाड़ी जिनका हुआ तलाक
भारतीय क्रिकेट टीम के वो 5 मशहूर खिलाड़ी जिनका हुआ तलाक
Share:

भारतीय क्रिकेट टीम के जाने माने खिलाड़ी शिखर धवन तथा उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी के बीच तलाक हो गया है। आयशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस बात की खबर शेयर की है। बता दें कि वर्ष 2012 में दोनों ने विवाह किया था। आयशा पहले से ही दो बच्चों की मां रही थी। वहीं, 2014 में आयशा तथा धवन दोबारा माता-पिता बने थे तथा जोरावर का जन्म हुआ था। आयशा एवं धवन के तलाक की खबर से प्रशंसक भी दंग हैं। किन्तु खिलाड़ी धवन के अतिरिक्त भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसी कई जोड़ी हैं जिनकी शादी के पश्चात् तलाक हुआ है। आईए जानते हैं उन क्रिकेटरों के बारे में।

मोहम्मद अजहरुद्दीन:-
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का पहला विवाह नौरीन से किया था। मगर बाद में बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी के साथ अफेयर होने पर अजहर ने अपनी पहली पत्नी नौरीन को तलाक दे दिया था। नौरीन तथा अजहर की शादी 1987 में हुई थी तथा तलाक 1996 में दे दिया था। हालांकि अजहर तथा संगीता का रिश्ता भी अधिक समय तक नहीं चला। वर्ष 2010 में अजहर तथा संगीता एक दूसरे से अलग हो गए। 

जवागल श्रीनाथ:-
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का भी पहला विवाह टूटा था। श्रीनाथ का पहला विवाह वर्ष 1999 में ज्योत्सना से हुआ था मगर बाद में 2007 में दोनों बीच तलाक हुआ। वर्ष 2008 में श्रीनाथ ने पत्रकार माध्वी पत्रावली के साथ दूसरा विवाह किया।

योगराज सिंह:-
युवराज सिंह के पिता पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने भी अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया था। योगराज की पहली पत्नी युवराज सिंह की मां शबनम थीं। शबनम से अलग होने के पश्चात् योगराज ने सतवीर कौर से दूसरा विवाह किया था।

विनोद कांबली:-
भारतीय पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली भी इस सूची में सम्मिलित हैं। कांबली ने पहली शादी बचपन की मित्र नियोल लुईस से की थी। तत्पश्चात, दोनों के बीच तलाक हुआ। बाद में कांबली ने दूसरा विवाह मॉडल एंड्रिया हेविट से किया।

दिनेश कार्तिक:-
भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के लिए भी पहले विवाह का अनुभव ठीक नहीं रहा। कार्तिक की पहली शादी निकिता से हुई थी, मगर दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा, जिसकी वजह से कार्तिक और निकिता का तलाक हुआ। बाद में दिनेश ने स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से वर्ष 2015 में विवाह किया।

ऑस्ट्रेलिया में सामने आया नया वायरस, पक्षियों पर दिखेगा सबसे ज्यादा असर

बहुत ही अजीब है शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की लव स्टोरी, फेसबुक से हुई थी शुरुआत

भारतीय क्रिकेट टीम के इस मशहूर खिलाड़ी का हुआ तलाक, पत्नी के पोस्ट से सामना आया सच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -