'Sex on the beach से लेकर अग्निपथ स्कीम तक', गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये टॉपिक्स
'Sex on the beach से लेकर अग्निपथ स्कीम तक', गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये टॉपिक्स
Share:

गूगल ने Google Year in Search 2022 की सूची को जारी कर दिया है। यानी गूगल पर इस वर्ष सबसे अधिक क्या सर्च किया गया इसके बारे में कंपनी ने खबर दे दी है। Google Year in Search 2022 में IPL को लेकर सबसे अधिक सर्च किया गया। तत्पश्चात, लोगों ने कोरोना को लेकर बनाई गई साइट CoWin को सर्च किया। भारत में लोगों ने फीफा वर्ल्ड कप एवं एशिया कप को भी जमकर सर्च किया। 'What is' सेक्शन में अग्निपथ स्कीम को लेकर सबसे अधिक सर्च किया गया। जबकि NATO और NFT को लेकर भी लोगों ने जमकर सर्च किया। 'How to' सेक्शन की बात करें तो वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के तरीके को लोगों ने गूगल पर जमकर खोजा। PTRC डाउनलोड करने के तरीके को भी लोगों ने खूब सर्च किया। 

फिल्म कैटेगरी की बात करें तो इस सूची में Brahmastra: Part One– Shiva सबसे अधिक सर्च के साथ टॉप पर है। जबकि K.G.F: Chapter 2 दूसरे तथा द कश्मीर फाइल्स तीसरे स्थान पर। चौथे स्थान पर RRR एवं 5वें स्थान पर कांतारा को लेकर सर्च टर्म रहे। वही बात यदि न्यूज इवेंट की करें लता मंगेशकर की मृत्यु को लेकर लोगों ने सबसे अधिक सर्च किया। जबकि सिद्धू मूसे वाला की मौत से जुड़ी खबरें को भी लोगों ने गूगल पर बहुत खोजा। इस सूची में तीसरे स्थान पर रूस-यूक्रेन वॉर रहा। यानी रूस एवं यूक्रेन के युद्ध के बारे में अपडेट को लेकर भी लोगों ने काफी सर्च किया। 

वही बात यदि रेसिपी की करें तो पनीर पसंदा को सबसे अधिक बार सर्च किया गया। मोदक इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहा। जबकि Sex on the beach तीसरे स्थान पर रहा। आपको बता दें कि Sex on the beach एक कॉकटेल है। इसमें वोडका, पीच श्नैप्स, ऑरेंज जूस और क्रैनबेरी जूस सम्मिलित है। Near me यानी मेरे पास कैटेगरी में Covid वैक्सीन नियर मी को सबसे अधिक सर्च किया गया है। जबकि इस लिस्ट में Swimming pool near me दूसरे नंबर पर रहा और Water park near me तीसरे स्थान पर। यहां पर क्लिक करके आप पूरी सूची देख सकते हैं। 

बोगटुई नरसंहार: CBI को मिली बड़ी सफलता, हत्याकांड का मास्टरमाइंड जहांगीर शेख गिरफ्तार

PPF-सुकन्या समृद्धि में पैसा लगाने वालों के ल‍िए आई ये अच्छी खबर

UBER पर लगा 115 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिए क्या है आरोप?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -