मोनालिसा से लेकर संभावना सेठ तक, इंटरनेट पर छाया इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस का दिवाली लुक
मोनालिसा से लेकर संभावना सेठ तक, इंटरनेट पर छाया इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस का दिवाली लुक
Share:

दीपावली के विशेष अवसर पर भोजपुरी की कई अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज साझा कीं। मोनालिसा से लेकर प्रियंका पंडित तक, ये भोजपुरी अभिनेत्रियां ट्रेडिशनल अवतार में दिखाई दी। दीपावली की रौनक के बीच स्टार्स के ट्रेडिशनल लुक्स ने माहौल में चार चांद लगाए। 

वही इस अवसर पर मोनालिसा ने एक साथ काफी सारी फोटोज साझा की हैं, जिसमें वह अलग-अलग पोज देती दिखाई दे रही हैं। फोटोज में  मोनालिसा लाइट पिंक प्रिंटेड ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। साड़ी में मोनालिसा का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। अपने लुक को और भी सुन्दर बनाने के लिए उन्होंने बालों का खुला रखा है तथा माथे पर बिंदी लगा रखी है। 

वही मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ और फोटोज साझा की है, इसमें उन्होंने नीले कलर का लहंगे पहन रखा है। उन्होंने फोटोज को साझा करते हुए लिखा, 'मैंने इस दिवाली चमकने का फैसला किया।' वही एक्ट्रेस निधि झा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा करती रहती हैं। उन्होंने इस बार दीपावली अपने परिवार के साथ मनाई है तथा उसकी एक फोटो भी साझा की है। फोटो में निधि ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी है। इस फोटो में निधि के साथ उनके माता-पिता भी हैं। वही संभावना सेठ ने भी अपनी एक फोटो सोशल मीडिया में साझा की है। इसमें उन्होंने क्रीम रंग का सूट पहन रखा है तथा लाल दुपट्टा डाला है। संभावना ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मेरे बग़ल में खड़े फोटो बोंबर को जरूर देखिये।'' 

दिवाली पर इस मशहूर एक्ट्रेस के साथ हुआ खतरनाक हादसा, वीडियो देख घबराए फैंस

दिवाली पर एक रंग में रंगे नजर आए नुसरत जहां और यश दासगुप्ता, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें

साउथ के इस सुपरस्टार की हुई कंधे की सर्जरी, फैंस हुए चिंतित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -