कटरीना कैफ से लेकर फरहान अख्तर तक इन कलाकारों ने दी प्रियंका और निक को बधाई
कटरीना कैफ से लेकर फरहान अख्तर तक इन कलाकारों ने दी प्रियंका और निक को बधाई
Share:

बॉलीवुड और हॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मां बन चुकी हैं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने एक संयुक्त बयान जारी कर इस बात की सूचना दी है कि उनके घर नन्हा मेहमान आया है। अपनी पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा है, "हमें यह बताने में काफी खुशी हो रही है कि आज सरोगेसी के माध्यम से हमारे बच्चे का जन्म हुआ है। इस समय हम अपने परिवार पर फोकस करना चाह रहे है। इसलिए आपसे आदरपूर्वक आग्रह है कह हमारी निजता का ध्यान रख रहे है। धन्यवाद।" प्रियंका के इस पोस्ट के अपलोड होने के बाद से ही उनके दोस्तों और प्रशंसकों ने बधाई संदेश भेजना शुरू कर दिया है।

निक के भाई जो और केविन जोनास ने प्रियंका और निक दोनों के पोस्ट पर दिल के इमोजी पोस्ट कर अपनी खुशी और उत्साह को प्रकट किया है।

प्रियंका के करीबी दोस्त और कॉमेडियन लिली सिंह ने लिखा, "उन्हें गले लगाने के लिए प्रतीक्षा नहीं कर सकता!"  वहीं अभिनेता काल पेन ने लिखा, "बधाई हो! कल्पेन अंकल बेबीसिटिंग के लिए तैयार हैं!" 

वहीं अभिनेत्री नेहा धूपिया ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि, "बधाई हो, यह अब तक की सबसे अच्छी खबर है”।  जिसके साथ ही लारा दत्ता और पूजा हेगड़े ने बधाई देते हुए लिखा, “आप सभी को ढेर सारा प्यार भेज रही हूं!"

फरहान अख्तर ने लिखा, ''आपको और निक को बधाई''। वहीं जी ले ज़ारा में प्रियंका के साथ काम कर रही कटरीना कैफ ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ बधाई देते हुए लिखा,  "प्रियंका चोपड़ा और निक... यह बहुत अच्छी खबर है।"

सेलेब्स के साथ प्रियंका और निक के फैंस भी भर भर कर बधाईयां दे रहे है। वे इस खबर से बहुत  खुश हैं। एक यूजर ने निक की पोस्ट पर एक लिखा, "ओह माय गुडनेस निक, मैं आप लोगों के लिए कितना खुश हूं, यह बयां भी नहीं कर सकता।" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "बाप रे! यह बहुत खास है,"। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और निक जाेनस के घर लक्ष्मी पैदा हुई है। यानी दोनों को बेटी हुई है।

फैंस का ध्यान खींचने के लिए टॉपलेस हुईं केटी पैरी

पांचवी बार तलाक लेने जा रही है हॉलीवुड की ये अदाकारा

मनोरंजन जगत में छाया सन्नाटा, इस मशहूर कलाकार ने दुनिया को कहा अलविदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -