कश्मीर तो होगा से बौखलाये पाकिस्तानी, दी मारने की धमकी
कश्मीर तो होगा से बौखलाये पाकिस्तानी, दी मारने की धमकी
Share:

नई दिल्ली : उरी में हुये आतंकी हमले के बाद न केवल देश के लोगों का गुस्सा पाकिस्तान के खिलाफ फूट पड़ा था वहीं भारतीय सेना के जवान भर हर हालत में पाकिस्तान से दो दो हाथ करना चाहते थे और इसे सेना ने करके दिखा ही दिया है। आपको याद होगा सोशल मीडिया पर हुआ वह वीडियो जिसमें एक भारतीय जवान पाकिस्तान के खिलाफ कविता को सुना रहे है। लेकिन इससे पाकिस्तानी नागरिक बौखला गये है।

जिस सेना के जवान ने पाकिस्तान को ललकारा था, उसका नाम मनोज ठाकुर बताया गया है। उन्होंने कश्मीर तो होगा, लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा जैसी खून खोलने वाली कविता को सुनाया था। इससे देश के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ ओर अधिक आक्रोश व्याप्त हो गया है, लेकिन पाकिस्तान के नागरिक मनोज ठाकुर की कविता को पचा नहीं पा रहे है, क्योंकि इस कविता में सीधे सीधे पाकिस्तान को साफ कर देने की धमकी है।

सैनिक ने बताया है कि उन्हें पाकिस्तान के दो नागरिकों ने जान से मारने की धमकी दी है। बावजूद इसके उन्हें कोई चिंता नहीं है। गौरतलब है कि भारतीय जवान द्वारा सुनाई कविता का वीडियो काफी लोकप्रिय हुआ है और इसके साथ वे भी लोगों में अपनी विशेष पहचान बना चुके है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई बार प्रसारित किया गया था, लेकिन पाकिस्तान में दिखने के बाद मनोज ठाकुर पाकिस्तानी नागरिकों के आंखों की किरकिरी बन गये है।

सेना ने दी सर्जिकल स्ट्राक का वीडियो...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -