जूलिया रॉबर्ट्स से लेकर जैरी गार्सिया तक इन हॉलीवुड हस्तियों ने अपनाया हिन्दू धर्म
जूलिया रॉबर्ट्स से लेकर जैरी गार्सिया तक इन हॉलीवुड हस्तियों ने अपनाया हिन्दू धर्म
Share:

बीते दिनों शिया बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी की हिंदू धर्म अपनाने के उपरांत विश्वभर की खबरों में उनकी बातें होती रही है। अब केरल निवासी और मलयाली मूवी के निर्देशक अली अकबर ने ​इस्लाम धर्म छोड़ चुके है। जहां तक हिंदू धर्म के बारें में बात की जाए तो यह सनातन और दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म है। दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियां हिंदू धर्म से प्रभावित रही हैं और इस धर्म के विचारों और संस्कृति से प्रभावित होकर उसे अपना रही है। हिंदू धर्म अपनाने वालों का आंकड़ा दुनियाभर में लाखों में रहा है। तो चलिए जानते है जानते हैं वसीम रिजवी और अली अकबर के साथ - साथ दुनिया में कौन सी हस्‍तियां अपना चुकी हैं हिंदू धर्म....

जूलिया रॉबर्ट्स: हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स अमेरिका में जन्मी इस एक्ट्रेस ने नॉटिंग हिल, माई बेस्ट फ्रेंड्स वेडिंग और ईट, प्रे, लव जैसी मूवी में एक्टिंग किया है। भारत में 2010 में ईट, प्रे, लव की शूटिंग के बीच वो हिंदू धर्म से इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने हिंदू धर्म को अपना लिया है।

एलिजाबेथ गिल्बर्ट: एलिजाबेथ गिल्बर्ट 2006 में आए अपने संस्मरण 'ईट, प्रे, लव' के चलते सुर्ख़ियों में आ गई थी। वो एक लेखिका हैं। उनकी यह किताब 199 हफ्तों तक न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की बेस्ट सेलर की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है। एलिजाबेथ अपनी इस सबसे प्रसिद्ध किताब को लिखने की प्रेरणा लेने के लिए इंडिया आई हुई थी और इसी वक्त उन्होंने हिंदू धर्म को अपना लिया था।

जॉर्ज हैरिसन: जॉर्ज हैरिसन को आज के समय में कौन नहीं जानता है। वे बीटल्स बैंड के मुख्य गिटारिस्ट थे। पूरे विश्व में बीटल्स के फैन हैं। जॉर्ज हैरिसन रॉक म्यूजिक के सितारे थे। 1960 में हैरिसन ने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म को स्वीकार कर लिया था। उन्होंने हिंदू धर्म का प्रचार भी करना शुरू कर दिया था। 2001 में उनके देहांत के उपरांत उनकी अस्थियों को गंगा-यमुना में प्रवाहित किया था।

रसेल ब्रांड: रसेल ब्रांड अपनी कॉमेडी को लेकर हमेशा ही चर्चाओं में रहें है। वे टीवी प्रोड्यूसर, लेखक और स्क्रीन राइटर भी हैं। लोग उन्हें उनकी प्रसिद्ध मूवी 'फॉरगेटिंग सारा मार्शेल' के लिए आज भी जानते है। रसेल ब्रांड हिंदू धर्म के बारे में व्याख्यान भी देते हैं और ध्यान के पक्के समर्थक रहे है। 2010 में जब केटी पेरी से शादी की तो इसके लिए वो राजस्थान आए और हिंदू परंपरा से उनका विवाह हुआ था।

जे मासिस: जे मासिस एक गिटारिस्ट, एक गायक और एक बास प्लेयर भी है। उनका नाम रोलिंग स्टोन मैग्जीन के 10 महानतम गिटारिस्ट में भी दर्ज हो चुका है। 2005 में उन्होंने अपना एक एल्बम रिलीज कर दिया। जिसका नाम 'जे एंड फ्रैंड्स सिंग एंड चैंट फॉर अम्मा' था। इस एल्बम के गानों में हिंदू धर्म की एक आध्यात्मिक गुरु माता आनंदमयी की खूब सरहाना भी की गई थी।

जॉन: जॉन एक अमेरिकन म्यूजिशियन हैं। उनका जन्म एक ईसाई परिवार  के मध्य हुआ था, धीरे-धीरे हिंदू धर्म से प्रभावित हुए और बाद में उन्होंने हिंदू धर्म को ही अपना लिया था।

ट्रेवर: ट्रेवर एक अमेरिकी गायक, गिटारिस्ट और गीतकार भी हैं। उनका संगीत हमेशा ही हिंदू धर्म से बहुत प्रभावित रहा है। उनके गीतों में संस्कृत के मंत्र भी सुनने के लिए मिलते हैं। 2013 में जब वो  इंडिया आए तो हिंदू धर्म से उनका संबंध ऐसा जुडा कि हिंदू धर्म अपनाकर इंडिया में एक साधु की तरह ही अपना जीवन बिताने लगे।

जैरी गार्सिया: जैरी गार्सिया अपने ग्रेटफुल डेड नाम के बैंड के चलते मशहूर हुए थे। वो एक अमेरिकन म्यूजिशियन थे और 30 वर्ष तक बैंड से लीड गिटारिस्ट के तौर पर साथ जुड़े रहे। बचपन से ही हिंदू धर्म की ओर उनका रुझान था और आजीवन उन्होंने धर्म का पालन भी कर चुके है। 1995 उनके देहांत के उपरांत उनकी अस्थियां भारत में ऋषिकेश में गंगा नदी में प्रवाहित कर दी गई।

सनातनी बनने के बाद जूलिया रॉबर्ट्स का बड़ा बयान, कहा- "मुझे हिंदू होने पर गर्व है..."

इन 3 मूवीज से आप जान जाएंगे क्या है Ukraine-Russia Conflict

आखिर किस वजह से एरिक मैटी है एक्ट्रेस-टीवी होस्ट Toni Gonzaga से नाराज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -