सपनों की दुनिया से अभिनय की उच्चाईयों तक: उत्तम राज की फिल्म इंडस्ट्री में सफलता की कहानी
सपनों की दुनिया से अभिनय की उच्चाईयों तक: उत्तम राज की फिल्म इंडस्ट्री में सफलता की कहानी
Share:

अगर आपके हौसले बुलंद हों और ख्वाब ऊंचे तो आप किसी भी सपने को असानी से हांसिल कर सकते हैं। यूं तो जीवन में अकसर मुश्किलें आती हैं लेकिन जो उन मुश्किलों से हार न मान कर लडता है वही अपने मुकाम तक पहुंचता है। ऐसा ही एक लड़का जिसने एक गरीब परिवार से होने के बावजूद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल करियर बनाया। फिल्म इंडस्ट्री में जाने की अत्यंत इच्छा और बुलंद हौसले ने उसे हिम्मत दी, और वह आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग के साथ-साथ लाखों का बिजनेस कर रहा है।

उत्तम राज का शुरुआती जीवन

उत्तम राज का जन्म एक गरीब परिवार में 2 फरवरी 1998 को बिहार के औरंगाबाद जिले में हुआ था। इनके पिता किसान हैं और माताजी जी गृहणी। छोटे किसान होने की वजह से इनका जीवन काफी गरीबी में व्यतीत हुआ है और आर्थिक सहायता न मिलने के कारण इन्होंने अच्छी शिक्षा नहीं प्राप्त की। फिर भी इन्होंने ग्रेजुएशन तक की डिग्री पूरी  की और वह भी छोटे शहर में रहकर। अब उत्तम रांची, झारखंड में रह कर अपना करियर संवार रहे हैं। 

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश

उत्तम राज बचपन से ही अभिनय का शौक रखते थे। स्कूल के दिनों में वह नाटकों में हिस्सा लेते थे और कई विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभा का प्रदर्शन करते थे। जब उन्होंने ग्रेजुएशन पूरी की तो उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई शिफ्ट होने का निर्णय लिया। वहां उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कार्य करना शुरू किया और उनकी मेहनत और प्रतिभा ने उन्हें भोजपुरी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सफलता दिलाई।

अब अभिनय के साथ-साथ व्यापार का धंधा भी

उत्तम राज अब न केवल एक्टिंग में करियर बना रहे हैं, बल्कि उन्होंने अभिनय के साथ-साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में व्यापार भी शुरू किया है। उन्होंने अपनी खुद की पैंथालासा नाम की एक डिजिटल मीडिया कंपनी भी शुरू की जिसमें वह फिल्मों के निर्माता और वितरक के रूप में कार्य कर रहे हैं। अपनी इस कंपनी से वह अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। इनके सफलता के पीछे उनकी मेहनत, सं घर्ष और सही निर्णयों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सपनों की दुनिया से ऊंचाईयों को छूने के लिए कठिनाइयों का सामना किया है और विघ्नों को पार किया है।

उतम राज की कई एक एल्बम है जिसमें सबसे फेमस एल्बम का नाम ‘मुंह दिखाई’, ‘ये बलम जी’और ‘गुटखा भूल जाओगे जान’ है। उनकी कुछ बड़ी शार्ट फिल्म भी हैं जिसका नाम "लिविंग विथ गर्लफैंड" है। इस एल्बम से उत्तम राज ने अपनी जिंदगी के असलियत को समझे और अब इन्होंने भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इन्होंने सिर्फ अपने मेहनत और हौसले के दम पर फर्श से अर्श तक पहुंचने का काम किया है और इनके पास अभी जो भी कुछ है वह सिर्फ इनके कठिन परिश्रम का परिणाम है।

भविष्य की दिशा में उत्तम राज 

उत्तम राज का अभिनयी यात्रा अभी जारी है और वह और उंचाईयों को छूने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने हिंदी और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है और अब वह बॉलीवुड और अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करने का सपना देख रहे हैं। इनके संघर्ष, प्रतिभा और संघर्षशीलता के कारण उन्हें आज यहां तक पहुंचने का मौका मिला है। वह भारतीय सिनेमा के मंच पर एक उज्ज्वल तारा बनने की ओर अपनी पूरी मेहनत जारी रख रहे हैं।

उत्तम राज की कहानी एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो हमें यह सिखाती है कि सपनों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प, मेहनत और विश्वास बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। उनकी मेहनत, सामर्थ्य और संघर्ष की कहानी एक पूरे पीढ़ी को प्रेरित कर सकती है और लोगों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने का संकेत दे सकती है।

Instagram: https://instagram.com/uttamraj02?igshid=MmJiY2I4NDBkZg==
Youtube: https://youtube.com/@uttamraj
Facebook: https://www.facebook.com/uttamraj02?mibextid=LQQJ4d

दुनियाभर में चल रहा 'खालिस्तानी' प्रोपेगेंडा ! इस मुद्दे पर अफगानिस्तान से भारत आए सिख भाई क्या बोले ?

बेटे के सामने हुई पिता की दर्दनाक मौत, मामला जानकर काँप उठेगी रूह

शिक्षक भर्ती घोटाला: ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बोले- मेरे पास ED पूछताछ में 10-12 घंटे बर्बाद करने का वक़्त नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -