बैकग्राउंड डांसर से लेकर ब्रह्मास्त्र की जूनून तक... कुछ ऐसा रहा मौनी रॉय का सफर
बैकग्राउंड डांसर से लेकर ब्रह्मास्त्र की जूनून तक... कुछ ऐसा रहा मौनी रॉय का सफर
Share:

टेलीविज़न की नागिन यानी की मौनी रॉय आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में हुआ था। मौनी रॉय ने अपने सुंदरता एवं अभिनय से छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपनी एक विशेष जगह बनाई है। मौनी रॉय ने न केवल टेलीविज़न की दुनिया में बल्कि बॉलीवुड के कई बेहतरीन कलाकारों के साथ काम किया है। आइये आज मौनी रॉय के जन्मदिन पर आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ खास बाते...  

एक बैक डांसर से लेकर ब्रह्मास्त्र तक का सफर मौनी रॉय का सरल नहीं रहा। मौनी रॉय का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ। मौनी आरम्भ से ही मनोरंजन जगत में अपना करियर बनाना चाहती थीं। मौनी ने अपनी स्कूली पढ़ाई भी पश्चिम बंगाल से ही की। तत्पश्चात, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इतना ही नहीं मौनी के माता पिता चाहते थे कि वह एक पत्रकार बनें। जिसके लिए उन्होंने मौनी का एडमिशन दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन कोर्स में भी कराया। मगर मौनी रॉय की रूचि तो हमेशा से ही मनोरंजन जगत में थी। जिसकी वजह से मौनी ने अपनी मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी तथा उसके बाद वो मुंबई आ गई। ऐसे तो मौनी के अधिकतर प्रशंसकों को लगता है कि उन्होंने अपने करियर का आरम्भ टेलीविज़न सीरियल्स से किया था, किन्तु ऐसा नहीं है। उन्होंने अपने करियर का आरम्भ बैकग्राउंड डांसर के रूप में किया था।

तत्पश्चात, मौनी ने टीवी पर अपने करियर का आरम्भ एकता कपूर के सबसे लोकप्रिय सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में कृष्णा तुलसी से किया था। तत्पश्चात, उन्होंने ‘नागिन’, ‘नागिन 2’, ‘कस्तूरी’, ‘जुनून-ऐसी नफरत तो कैसा इश्क’ समेत और भी कई सीरियल्स में काम करके बहुत नाम कमाया। आज के समय पर मौनी की गिनती केवल टेलीविज़न अभिनेत्रियों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों में भी की जाती है। मगर मौनी का बॉलीवुड कनेक्शन कुछ पुराना है। मॉनी ने बॉलीवुड फिल्मों में अपना हाथ आजमाया। मौनी ने अपने 11 वर्ष के करियर में कई उतार चढाव देखें हैं। मौनी रॉय ने अपने फिल्मी करियर का आरम्भ 2011 पंजाबी फिल्म हीरो हिटलर इन लव से किया। इस फिल्म में उन्होंने साहिबान की भूमिका निभाई थी। इसके बाद मौनी ने 2016 में हिंदी एनिमेटेड फिल्म महायोद्धा राम में सीता की भूमिका को आवाज दी थी। वही वर्ष 2018 मौनी के लिए बेहद भाग्यशाली रहा, इस वर्ष वह फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में दिखाई दी। 2019 में हिंदी फिल्म मेड इन चाइना में भी मौनी रॉय एक्टर राजकुमार राव के साथ दिखाई दी, हालांकि यह फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ विशेष कमाल न कर सकी। इनके अतिरिक्त ब्रह्ममास्त्र में मौनी नजर आई है।

ये क्या हो गया! राखी सावंत का नया लुक चौंके लोग, देंखे VIDEO

2 शादियां टूटने के बाद अब इस एक्टर से जुड़ा श्वेता तिवारी, क्या करने जा रही है तीसरी शादी?

अब बिग बॉस 16 में एंट्री को लेकर इस एक्ट्रेस का नाम आया सामने, प्रोमो देखकर झूम जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -