मेष से लेकर मीन राशिवालों तक किसी को मिलेगी सफलता तो किसी को हो सकता है नुकसान
मेष से लेकर मीन राशिवालों तक किसी को मिलेगी सफलता तो किसी को हो सकता है नुकसान
Share:

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह, सकारात्मक सोच और अपने राशिफल के साथ न करना चाहता हो, तो चलिए जानते है आज यानि 7 मार्च 2022 का राशिफल...

मेष राशि- आज इन राशि के जातकों का दिन बहुत ही अच्छा होने वाला है, साथ ही साथ पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अधिकारीयों  का सहयोग प्राप्त होगा। वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार से आय में बढ़ोतरी होगी। 

वृष राशि- आज वृषभ के लोगों का दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी धार्मिक स्थान पर परिवार के साथ जाना हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता हासिल होगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। मित्रों का सहयोग हासिल होगा। किसी मित्र का आगमन भी हो सकता है।

मिथुन राशि- माता के स्वास्थ्‍य में सुधार के योग बन रहे है। कारोबार की स्थिति में वांछ‍ित पर‍िणाम प्राप्त होने वाले है। परिश्रम और भी ज्यादा बढ़ सकता है। परिवार का साथ रहेगा। अपने स्वास्थ्‍य का भी ध्यान रखें। भावनाओं को वश में रखें। मन अशान्त हो सकता है। 

कर्क राशि- आज इन राशि के जातकों का दिन थोड़ा उतार चढ़ाव वाला हो सकता है, आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार की स्थिति पर नजर रखें। कुछ कठिनाइयां का सामना करना पड़ सकता हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिल सकता है।

सिंह राशि- आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी देखने के लिए मिल रही है। संयत रहें। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। 

कन्या राशि- स्वास्थ्‍य का ध्यान देने की सख्त जरूरत है। खर्चों की अधिकता बनी रहने वाली है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी के परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। 

तुला राशि- आज इन राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहने वाला है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होने वाले है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा खर्च बढ़ सकते है।  

वृश्चिक राशि- नौकरी में कुछ कठिनाइयां भी सामने आ सकती है, लेकिन अफसरों का सहयोग हासिल होगा। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। मेहनत और भी ज्यादा बढ़ सकती है। वाहन के रखरखाव में खर्च में भी बढ़ोतरी देखने के लिए मिल रही है। 

धनु राशि- मानसिक शान्ति‍ बनी रहने वाली है। फिर भी बातचीत में संयत रहने की आवश्यकता है। नौकरी में तरक्की के मौके मिलने की उम्मीद है। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मकर राशि- आज इन राशि के लोगों का मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होने वाला है। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। वस्त्रों की प्राप्ति‍ हो सकती है। नकारात्मक विचारों से बचकर रहने की आवश्यकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।  

कुंभ राशि-  बौद्धिक कार्यों को करने में आपका मन लग सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। कारोबार की स्थिति में भी आशातीत पर‍िणाम म‍िलेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। 

मीन राशि- आज इन राशिवालों का मन थोड़ा अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित भी देखने के लिए मिल रहे है। खर्च अधिक रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

इन राशिवालों को मिलेगी आज बड़ी खुशखबरी, जानिए क्या कह रहे हैं आपकी राशि के सितारे

आज इन राशिवालों को करियर में मिलेगी सफलता, जानिए अपना राशिफल

मार्च में होने जा रहा है केतु का राशि परिवर्तन, इन दो राशियों के लिए होगा शुभ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -