रक्षाबंधन के एक दिन पहले छाई फ्रेंडशिप डे की खुमारी
रक्षाबंधन के एक दिन पहले छाई फ्रेंडशिप डे की खुमारी
Share:

नई दिल्ली। यूॅं तो भारत वह देश है जहाॅं आज भी लगभग 5 हजार वर्ष पुराने महाभारत कालीन भगवान श्रीकृष्ण और महर्षि सांदिपनी के आश्रम में विद्याध्ययन करने वाले उनके मित्र सुदामा की मित्रता के कसीदे गढ़े जाते हैं। मगर भारतीय संस्कृति का एक गुण सदैव से रहा है जो इसे वृहद और महान बनाता है यह गुण है तरलता का। पानी की तरह इस संस्कृति के साथ जैसा साॅंचा मिलाया जाए यह उसी में ढल जाती है और अपना प्रभाव भी कम नहीं करती। ठीक वैसे ही आधुनिक दौर में बड़े पैमाने पर युवा फ्रेंडशिप डे मनाते हैं।

लोगों में इस दिन को लेकर जमकर उत्साह होता है। दरअसल प्रत्येक वर्ष अंग्रेजी कैलेंडर के अगस्त माह के पहले रविवार को फेंडशिप डे भारत में मनाया जाता है। यह दिवस फ्रेंडशिप के नाम रहता है। सोशल मीडिया के चलन के कारण इस दिन का प्रभाव और फैला है। फ्रेंडशिप डे बड़े जोर शोर से मनाया जाता है। फ्रेंड्स इस दिन एक दूसरे को फ्रेंडशिप बेल्ट बांधते हैं तो दूसरी ओर पर्यटन स्थल, पिकनिक स्पाॅट, होटल, माॅल आदि में फ्रेंड्स जाकर आनंद से उत्सव मनाते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 1958 में फ्रेंडशिप डे मनाने का प्रस्ताव रखा गया इसके बाद ग्रीटिंग कार्ड और अन्य उपहारों के माध्यम से इस दिन का चलन बढ़ने लगा। अब तो युवाओं ही नहीं अन्य वर्गों में भी इस दिवस को मनाए जाने की खुमारी छाने लगी है। इस बार भारत में 6 अगस्त को यह दिन मनाया जा रहा है। देशभर में रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बाजार सजकर तैयार हो गए हैं। जिस पर फ्रेंडशिप डे का उल्लास लोगों में छाया हुआ है। लोग उल्लासित हैं और इस दिन को मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ एंजाॅय करने में लगे हैं।

दोस्त वो है जो थाम के रखता है हाथ, परवाह नहीं उसको कौन है तुम्हारे साथ

गर्लफ्रेंड ने कहा, सुनील प्लीज, कपिल के शो पर फिर से लौंट आओ....

फ्रेंडशिप डे के लिए बनाए ऐसे फ्रेंडशिप बैंड्स, देखे वीडियो में

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -