आधी रात दोस्त संग घूमने निकली लड़की, बीच रास्ते में हुई लड़ाई और फिर...
आधी रात दोस्त संग घूमने निकली लड़की, बीच रास्ते में हुई लड़ाई और फिर...
Share:

दमोह: मध्य प्रदेश से एक बार फिर से चौकाने वाली खबर आई है। जी दरअसल यहाँ दमोह जिले में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने खुलासा किया है। मिली जानकारी के तहत यहाँ बीते 19 सितंबर को हिंडोरिया थाना क्षेत्र की बांदकपुर चौकी अंतर्गत बांदकपुर बनवार रोड बांदकपुर से करीब 1 किलोमीटर दूर नाले की पुलिया में एक 17 वर्षीय लड़की का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद किया गया था। उसके बाद पुलिस पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पूछताछ में लड़की के पिता ने बताया कि बीती रात उसकी बेटी घर में सोई थी, लेकिन सुबह जब वह जागा तो बेटी घर पर नहीं थी।

इस मामले के बारे में बात करते हुए दमोह के पुलिस अधीक्षक डीआर तेनिवार ने बताया, 'पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई।' इसी के साथ उन्होंने कहा पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस का कहना है जांच के दौरान पुलिस ने लड़की के गांव के ही रहने वाले उसके एक दोस्त को पकड़ा और लड़के ने पूछताछ में सारा सच बता दिया। उसने बताया कि, '18-19 सितंबर की दरमियानी रात आरोपी लड़की के घर पहुंचा। वहां से दोनों घूमने निकल गये। इसी दौरान बीच रास्ते में गाड़ी पंचर होने के बाद दोनों घटनास्थल वाली नाले की पुलिया पर रुके और वहीं पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी लड़की की हत्या कर मौके से फरार हो गया।'

इस मामले में लड़की के साथ दुष्कर्म भी हुआ है। वहीं एक अन्य मामला बीते 26 सितंबर का है। उस दिन शाम करीब 5 बजे एक 8 वर्षीय बालिका गांव की किराना दुकान पर कुछ खरीदने के लिए पहुंची थी लेकिन यहां पर दुकान संचालक नाबालिग लड़के ने उसे अपने दुकान के अंदर बुला लिया। उसके बाद वह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था लेकिन इसी दौरान मासूम बच्ची की चाची मौके पर पहुंच गई और उसने आरोपी के चंगुल से मासूम को बचा लिया। इस मामले में भी आरोपी को पकड़ा जा चुका है।

नागपुर: YouTube पर वीडियो देखकर महिला ने की गर्भपात की कोशिश और फिर।।।

कार शोरूम पर हथगोले फेंक फरार हुए बदमाश

शादी का झांसा देकर पुलिस कांस्टेबल ने दुष्कर्म पीड़िता के साथ किया बलात्कार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -