महज दस रूपये नहीं देने पर कर दी दोस्त की हत्या
महज दस रूपये नहीं देने पर कर दी दोस्त की हत्या
Share:

नई दिल्लीः नई दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में एक हत्या की एक अजीब घटना घटी है। हत्या के पीछे का कारण हैरान करने वाला है। इस हत्या को महज दस रूपये के कारण अंजाम दिया गया। गौरतलब है कि सुभाष प्लेस इलाके में शराब के लिए दस रुपये नही देने पर दो लोगों ने एक शख्स की पत्थर से मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चंद्रभान उर्फ चंदू (43) के रूप में हुई है।

बुधवार सुबह चंदू का लाश संदेश पार्क में अधनंगी अवस्था में मिला। परिवारवालों ने चंदू के मित्रों पर ही हत्या का आरोप लगाया था। खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी गिरिराज (53) और पूरन (40) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के वक्त आरोपियों ने दस रुपये न देने पर हत्या की बात कही है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की तफ्तीश कर रही है।

पुलिस के अनुसार चंद्रभान अपने परिवार के साथ जेजे कालोनी, शकूरपुर में रहता था। इसके परिवार में बड़ा भाई प्रभु दयाल, बहन गीता और दुसरे सदस्य हैं। प्रभु दयाल कपड़े बेचता है, जबकि चंदू रिक्शा चलाता था। गीता ने पुलिस को कहा कि मंगलवार देर रात को गिरिराज और पूरन चंदू को शराब पीने की बात कर बुलाकर ले गए थे। परिवार ने उसे जाने से रोका भी था।

इसके बाद रात को वह वापस नही लौटा। सुबह करीब 8.15 बजे उसकी पार्क में लाश मिली तो उसके मौत का पता चला। शव के पास खून से सना एक पत्थर भी पाया गया। गीता के बयान पर पुलिस ने दोनों दोस्तों को पकड़ा तो हत्या के कारणों का पता चला। आरोपियों ने कहा कि शराब की बोतल लाने में दस रुपये कम थे। उन्होंने चंदू से रुपये मांगे तो उसने इनकार कर दिया। इनका इसी बात पर लराई हुआ तो आरोपियों ने उसकी पत्थर से मारकर हत्या कर दी। बाद में वह भाग गए। सुभाष प्लेस थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की तफ्तीश में जूटी हुई है।

लव मैरिज से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के परिवार वालों को काट डाला

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ 25 हजार इनामी बदमाश

सहारनपुर में बदमाशों ने वकील के घर में घुसकर की नृशंस हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -