इन प्रभावी मंत्रों का जाप कर मां लक्ष्मी को करे प्रसन्न
इन प्रभावी मंत्रों का जाप कर मां लक्ष्मी को करे प्रसन्न
Share:

हफ्ते के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। प्रतिदिन की अपनी अहमियत है। प्रभु श्री विष्णु का बृहस्पतिवार महत्व का दिन है, तो उनकी पत्नी देवी लक्ष्मी का शुक्रवार। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। शुक्रवार को अलग अलग तरीकों से मां लक्ष्मी को भक्त खुश करने का प्रयास करते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा से लोगों की जिंदगी में धन की कमी दूर हो जाती है। इससे घर में सुख-शांति तथा समृद्धि का आगमन होता है। क्योंकि जिस घर देवी लक्ष्मी कृपा होती है उनकी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, मां लक्ष्मी को धन एवं समृद्धि की देवी बताया गया है। यही वजह है कि भक्त खूब पूजा अर्चना करके मां भगवती को खुश करते हैं। मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए काफी सारे मंत्रों का जाप किया जाता है। आज शुक्रवार के दिन हम आपको मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए कुछ उनके प्रभावी मंत्र के बार में बता रहे हैं।

मां लक्ष्मी के प्रिय मंत्र:-
श्री लक्ष्मी बीज मन्त्र:
ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः।।

लक्ष्मी प्रा​र्थना मंत्र:
नमस्ते सर्वगेवानां वरदासि हरे: प्रिया।

श्री लक्ष्मी महामंत्र:
ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

माता लक्ष्मी के मंत्र
ॐ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम:।।
ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:।।
पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम् ।।
ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट।।

यदि शुक्रवार के दिन उपर्युक्त मंत्र से देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाए तो जिंदगी में हमेशा ही मां की कृपा हम पर बरसेगी। मां लक्ष्मी जल्दी ही अपने श्रद्धालुओं पर कृपा करती हैं। ऐसे में इस मंत्र जाप से जीवन में खुशहाली, धन, वैभव एवं समृद्धि का आगमन होता है। यदि आपको मां लक्ष्मी की कृपा अपनी जिंदगी में चाहिए तो रोजाना पूजा अर्चना के पश्चात् इस मंत्र का जप करना चाहिए। आपको बता दें कि इन मंत्रों के जाप से जिंदगी में धन की कमी पूरी होती है। इसके साथ-साथ इन मंत्रों को जपने से जिंदगी में धन की कमी भी दूर होती है।

पाकिस्तानी पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

इन राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा 'नव वर्ष 2022', चमक उठेगी किस्मत

घर के मंदिर में भगवान की मूर्ति स्थापित करने से पहले जान ले ये जरुरी बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -