शिमला सहित इन क्षेत्रों में भी भारी बर्फवारी, सैलानी परेशान
शिमला सहित इन क्षेत्रों में भी भारी बर्फवारी, सैलानी परेशान
Share:

येलो अलर्ट के बीच प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इसके साथ ही शिमला, जाखू, चायल समेत प्रदेश की ऊंची चोटियां फिर सफेद हो गई। इसके साथ ही गुरुवार देर रात बारिश के बाद हुई बर्फबारी से प्रदेश के अधिकतम तापमान में कमी दर्ज हुई है। वहीं शुक्रवार को शिमला-रामपुर और आनी-कुल्लू एनएच समेत लगभग 100 छोटी-बड़ी सड़कें यातायात के लिए बाधित रही है।वहीं  रोहतांग मार्ग की बहाली में जुटे बीआरओ की मुहिम को भी ताजा बर्फबारी से झटका लगा है। एक तरफ, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार और रविवार को भी प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। इसके साथ ही शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू शुक्रवार सुबह बर्फ से ढकी नजर आई। वहीं कुफरी में वीरवार रात को करीब डेढ़ बजे हिमपात हुआ।

इसके चलते राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई। कुफरी व आसपास के इलाकों में लगभग  चार से पांच इंच ताजा बर्फबारी हुई। शुक्रवार सुबह सड़क बंद होने से ऊपरी शिमला के लिए दूध और ब्रेड की सप्लाई देरी से पहुंची। इसके अलावा शुक्रवार को ग्रामीण रूटों की अधिकतर बसें बर्फ  के कारण सुबह शिमला को नहीं आईं। एनएच प्राधिकरण की ओर से सुबह आठ बजे से ही सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया और दस बजे तक ढली से ठियोग तक एनएच-5 को यातायात के लिए पूरी तरह बहाल कर दिया गया। इसके बाद दोपहर एक बजे तक एनएच को नारकंडा के ओडी तक विभाग खोल दिया गया। वहीं खड़ापत्थर भी बर्फबारी के चलते बंद है। वहीं रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू व लाहौल की ऊंची चोटियों पर भी वीरवार रात को ताजा हिमपात हुआ। बर्फबारी के कारण जलोड़ी दर्रा बंद होने से बाह्य सराज में चार बसें फंस गई। इसके साथ ही नेशनल हाइवे 305 फिर से यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की खड़ापत्थर भी बर्फबारी के चलते बंद है। रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू व लाहौल की ऊंची चोटियों पर भी वीरवार रात को ताजा हिमपात हुआ। बर्फबारी के कारण जलोड़ी दर्रा बंद होने से बाह्य सराज में चार बसें फंस गई। नेशनल हाइवे 305 फिर से यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। बंजार की तरफ से वाहनों को घियागी तक ही भेजा जा रहा है। वहीं शिवरात्रि के लिए बाह्य सराज जाने वाले लोगों को परेशानियों से गुजरना पड़ा था । इसके साथ ही बर्फ की कैद में इलाज के इंतजार में म्याड़ से रेफर छह मरीजों को एयरलिफ्ट करने के लिए हेलीकाप्टर नहीं आ सकता है। किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में भी वीरवार रात को बर्फबारी हुई। इसके साथ ही , तेज तूफान के चलते घुमारवीं की ग्राम पंचायत औहर में मनोज कुमार पुत्र सुखराम की दुकान पर आम का पुराना पेड़ गिर गया। वहीं जिससे दुकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

आतंकवाद फैलाने की साजिश हुई नाकाम, एनकाउंटर में 2 आतंकी हुए ढेर

मध्यप्रदेश : जनता के पैसे बर्बाद करने को लेकर राज्य सरकार से हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

देश की सबसे सस्ती कार जिसमें मौजूद हैं BS6 इंजन, जानिए कुछ खास बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -