फ्रेंच ओपन : सेमीफाइनल में नडाल ने दी रोजर फेडरर को शिकस्त
फ्रेंच ओपन : सेमीफाइनल में नडाल ने दी रोजर फेडरर को शिकस्त
Share:

लंदन : स्पेन के स्टार राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हरा दिया। वे 26वीं बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे। दूसरी वरीयता प्राप्त नडाल ने फेडरर को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 और 6-2 से हराया। दोनों खिलाड़ी आठ साल बाद सेमीफाइनल में आमने-सामने थे। पिछली बार भी 2011 में नडाल ने फेडरर को हराया था। 

लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद, अब वर्ल्ड कप में कमेंट्री करते नज़र आएँगे गंभीर

ऐसा रहा पूरा मुकाबला 

जानकारी के मुताबिक फाइनल में नडाल का मुकाबला सर्बिया के नोवाक जोकोविच और ऑस्ट्रिया डोमिनिक थिएम के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। नडाल 11 बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीत चुके हैं। फाइनल में उनकी नजर 12वें खिताब पर होगी। दूसरी ओर, फेडरर का 10 साल बाद फ्रेंच ओपन जीतने का सपना टूट गया। वे 2009 में चैम्पियन बने थे। तब उन्होंने फाइनल में स्वीडन के रॉबिन सोडरलिंग को हराया था।

ग्लव्स में बलिदान बैज पर धोनी के साथ पूरा देश अड़ा, BCCI के पत्र के बाद ICC नरम पड़ा

फ्रेंच ओपन में ऐसा रहा मुकाबला 

इसी के साथ दोनों खिलाड़ियों के बीच यह कुल मिलाकर 39वां मुकाबला था। 24 बार नडाल ने जीत मिली। फेडरर सिर्फ 15 मुकाबले जीत सके। फ्रेंच ओपन में नडाल ने फेडरर को छठी बार हराया। नडाल 17 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके हैं। इनमें उनके नाम 11 फ्रेंच ओपन, एक ऑस्ट्रेलियन ओपन, दो विंबलडन और तीन यूएस ओपन खिताब है। फ्रेंच ओपन में नडाल ने 94 मैच खेले। इनमें वे सिर्फ दो में ही हारे। 74 मुकाबलों में वे 3-0 से जीते। इस दौरान सिर्फ 26 बार वे कोई सेट हारे।

नहीं थम रहा धोनी के ग्लव्स पर उपजा विवाद, अब आईपीएल कमिश्नर ने दिया बड़ा बयान

वर्ल्ड कप में छिड़ी नई बहस, जब पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर नमाज़ पढ़ सकते हैं तो फिर धोनी क्यों.....

वर्ल्ड कप के बीच आई बुरी खबर, इस खिलाड़ी की धारदार हथियार से हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -