5 लाख रुपये देकर शख्स ने ऑनलाइन मंगवाई बिल्ली, बॉक्स खोलते ही उड़े होश
5 लाख रुपये देकर शख्स ने ऑनलाइन मंगवाई बिल्ली, बॉक्स खोलते ही उड़े होश
Share:

दुनियाभर से कई ऐसे किस्से सामने आ जाते हैं जो हैरानी में डाल देते हैं। ऐसा ही एक किस्सा फ्रांस से सामने आया है। यहाँ ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान जो हुआ वह जानने के बाद आप हंस हंस के पागल हो जाएंगे। जी दरअसल यहाँ एक शख्स को बिल्लियों से बड़ा प्यार था। वह अपने घर में बिल्ली पालना चाहता था और इसके लिए उसने ऑनलाइन शॉपिंग का सहारा लिया। उसने ऑनलाइन कई बिल्लियां देखी और उसके बाद उसे पंसद आई एक सवाना ब्रिड की बिल्ली। उस बिल्ली को पंसद करने के बाद उसने उसे ऑर्डर कर दिया। बताया जा रहा है उस बिल्ली की कीमत 6 हजार यूरो यानी (5 लाख रुपये) थे जिसका पेमेंट युवक ने ऑनलाइन ही कर दिया।

वहीँ जब उसके घर डिलिवरी बॉक्स आया तो उसे खोलते ही उसके होश उड़ गए। उसने देखा तो बॉक्स के अंदर से एक बाघ का बच्चा निकला। जी हाँ, एक मशहूर वेबसाइट की खबर के मुताबिक नॉरमैंडी के अज्ञात जोड़े ने बिल्ली के लिए एक ऑनलाइन विज्ञापन देखा। उसके बाद दोनों ने इसे खरीदने में के लिए जरूरी डिटेल्स भर दिए। उसके बाद उसे प्रीपेड ऑर्डर भी कर दिया। वहीँ एक दिन बाद जब उसकी डिलीवरी हुई तो बॉक्स खोलते ही दोनों के होश उड़ गए। बॉक्स में बिल्ली की बजाय तीन महीने का बाघ का बच्चा था।

वैसे यह मामला साल 2018 का है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक शख्स और उसकी पत्नी को पहले एक हफ्ते तक मालूम ही नहीं चला कि बिल्ली असल में बिल्ली नहीं, बल्कि बाघ का बच्चा है। वहीँ जैसे ही उन्हें यह पता चला उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। इस मामले में दो साल तक लंबी जांच चली और अब फैसला आया है। सामने आने वाली एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि फ्रांस में यह जानवर कैसे आया।

रोज सुबह नाश्ते का ठेला लगाते हैं MBA कपल, दिल को सुकून देगी इनकी कहानी

यूपी में पुजारी की हत्या पर भड़कीं मायावती, कहा- संत के 'राज' में भी साधू सुरक्षित नहीं

नितीश कैबिनेट में मंत्री विनोद सिंह का निधन, जुलाई में 'कोरोना' को दी थी मात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -