आज से महंगा हुआ, दिल्ली मेट्रो का सफर
आज से महंगा हुआ, दिल्ली मेट्रो का सफर
Share:

नईदिल्ली। आज से दिल्ली मेट्रो रेल में सफर महंगा हो जाएगा। अब लोगों को यात्रा करने के लिए अधिक रूपए देना होंगे। मसलन यात्रियों को 2 किलोमीटर की यात्रा पर 10 रूपए देना होंगे। जबकि ढाई किलोमीटर की यात्रा पर उन्हें 20 रूपए देना होंगे। जब यात्री करीब 21.32 लिोमीटर का सफर करेंगे तो, उनकी जेब से 50 रूपए खर्च होंगे। गौरतलब है कि, मेट्रो रेल की किराया बढ़ोतरी में पहला फेज लागू होने से पूर्व इस रेल सेवा का न्यूनतम किराया 8 रूपए हुआ करता था मगर अब उपभोक्ताओं को 10 रूपए का फ्रेट चुकाना होगा।

किराया बढ़ने से यात्री गफलत वाली स्थिति में रहे, हालांकि डीएमआरसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए किराया सूची जारी की थी और उन्हें विभिन्न माध्यमों से जानकारी दी जा रही थी। मगर कुछ यात्री स्टेशन्स पर किराए की जानकारी लेते नज़र आए। बढ़ी हुई दरों के तहत अब कुछ दूरियों का किराया 2 किलोमीटर 10 रुपये, 2.5 किलोमीटर, 20 रुपये, 5.12 किलोमीटर 30 रुपये, 12.21 किलोमीटर 40 रुपये, 21.32 किलोमीटर 50 रुपये, 31 किलोमीटर से ज्यादा अधिकतम 60 रुपये तक हो गया है।

इस मामले में नेताओं ने ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी तो दूसरी ओर विपक्षी दलों ने किराया बढ़ोतरी का विरोध किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि बोर्ड में 16 निदेशकों में से दिल्ली सरकार के पांच निदेशक हैं, उन्होंने इसका इसका विरोध किया। हालांकि केंद्र ने हठी रवैया दिखाया, यह वृद्धि काफी अनुचित है, केंद्र को आम आदमी का अधिक खयाल रखना चाहिए था।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा कि, भाजपा सरकार किराया बढ़ाने पर अड़ी हुई है। दिल्ली सरकार के पांच सदस्यों ने विरोध किया लेकिन, केंद्र सरकार के 11 सदस्यों ने किराया वृद्धि टालने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि, सीएम केजरीवाल की बात कानून सम्मत नहीं है। वे इस मामले में राजनीति न करें।

10 अक्टूबर से मेट्रो का सफर हो जाएगा महंगा

दिल्ली NCR में नहीं बिकेंगे पटाखे

CM केजरीवाल की केंद्र को चिट्ठी, मेट्रो का बढ़ाता किराया चिंता का विषय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -