महात्मा गांधी की पड़पोती पर 831,380 डाॅलर की धोखाधड़ी का आरोप
महात्मा गांधी की पड़पोती पर 831,380 डाॅलर की धोखाधड़ी का आरोप
Share:

जोहानिसबर्ग : महात्मा गांधी की पड़पोती आशीष लता रामगोबिन पर लगभग पांच करोड़ की हेरफेर का आरोप लगाया गया है। इस दौरान यह कहा गया है कि उन्हें चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। ये आरोप दक्षिण अफ्रीका के डरबन मजिस्ट्रीयल कोर्ट में लगे हैं। रामगोबिन द्वारा कारोबोरियों से लगभग 831,380 डाॅलर की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। दरअसल उन्होंने भारत में एक निजी चिकित्सालय में बेड लगवाने के लिए भारत में टेंडर लेने की बात कही।

इस दौरान उन्होंने कहा कि डील के बारे में निवेशकों को बहलाने के लिए फर्जी डाॅक्यूमेंट दिखाने की बात कही। इस मामले में तीन कंटेनर में सामान भारत भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी एसआर महाराज द्वारा इस मसले पर जानकारी देते हुए कहा गया है कि रामगोबिन बड़े लाभ का लालच देकर पैसे ऐंठ रहे थे। कारोबारी द्वारा इस तरह का आरोप लगाया गया। जिसमें यह भी कहा गया कि रामगोबिन एक मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं।

इला गांधी और मेवा रामगोबिन्द की बेटी कही गई है। इस मामले में यह बात भी सामने आई कि सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर उन्होंने अपना विवरण बताया और फिर इस तरह की धोखाधड़ी की। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इला गांधी को सम्मानित किया जा चुका है। हालांकि अपने उपर लगे आरोपों के खिलाफ उन्होंने भी अपील की है और वे अपनी ओर से पक्ष प्रस्तुत करना चाहती हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -