प्यार, शादी, धोखा, आत्महत्या औऱ फिर शादी
प्यार, शादी, धोखा, आत्महत्या औऱ फिर शादी
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के मालवीय नगर में ठगी का एक मामला प्रकाश में आया है, जिसमें आरोपी लड़की नही बल्कि लड़का है, यानि इस बार लुटेरा दुल्हा है। पहले दोस्ती फिर प्यार का झांसा औऱ फिर शादी। इसके बाद लुट और फरार। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके बाद से पुलिस आरोपी युवक आदित्य कनकारिया की तलाश कर रही है। महिला आरोपी की तीसरी पत्नी है। पुलिस के अनुसार, आदित्य ने इस बार आरके पुरम के सेक्टर नौ में परिवार के साथ रहने वाली 32 वर्षीय युवती को शिकार बनाया। युवती गुड़गांव स्थित एक कार कंपनी में काम करती है।

पिछले वर्ष अक्टूबर में आदित्य ने उसे प्रॉपर्टी डीलर बनकर फोन किया था और कहा कि यदि उसे किराए का मकान चाहिए तो बताए। इस पर युवती ने कहा कि वह अपने घर में रहती है, इसलिए उसे जरूरत नहीं है। इसके बाद आरोपी उससे किसी न किसी बहाने से उससे बात करता रहा। फिर व्हाट्सएप पर चैटिंग और मिलना-जुलना शुरू हो गया एक दिन उसने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और बाद में मंदिर में जाकर शादी कर ली।

इसके बाद दोनो सावित्री नगर में किराए के मकान में एक साथ रहने लगे। इस दौरान उसने पीड़िता को बताया कि उसकी चंडीगढ़ में फैक्ट्री है, जिसमें इनवेस्ट करने के लिए उसे रुपए चाहिए। इस पर पीड़िता ने उसे 20 लाख रुपयए दे दिए। एक दिन अचानक उसने  मैसेज किया कि वह कार से अंबाला जा रहा है और वहीं ट्रेन से कटकर जान दे देगा। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। पीड़िता ने उसके दोस्तों से संपर्क किया। अगले दिन उसने कार चालक को फोन कर कहा कि वह आदित्य की पत्नी बोल रही है तो उसने कहा कि आदित्य की पत्नी तो अंबाला में रहती है। बस यहीं से उसकी पोल खुलनी शुरू हो गई।

वह चालक के माध्यम से उस महिला से मिली तो पता चला कि उसे भी आदित्य बता चुका था कि वह आत्महत्या कर चुका है। आदित्य की फोटो देखकर दूसरी पत्नी के होश उड़ गए। वह उससे भी लाखों की ठगी कर चुका था। दूसरी पत्नी ने बताया कि आदित्य ने उससे यह कहकर शादी की थी कि वह अपनी पहली पत्नी से तलाक ले चुका है।

पीड़िता कड़ियां जोड़ते हुए अंबाला निवासी उसकी पहली पत्नी तक पहुंची तो उसने बताया कि आदित्य ने उसे किसी से फोन कराया था कि उसने आत्महत्या कर ली है। पहली पत्नी से पांच साल का बच्चा भी है। आदित्य की करतूत सुनकर वह भी दंग रह गई। पड़ताल करती हुई पीड़िता आदित्य के एक रिश्तेदार तक पहुंच गई। उसने बताया कि आदित्य का असली नाम गौतम पुंडीर है और वह पांचवीं पास है।

वह जब 19 साल का था तभी से इसी तरह से लोगों को ठगने लगा था। आए दिन परिवार के लोगों को कोर्ट-कचहरी व थाने के चक्कर काटने पड़ते थे, इसलिए उन लोगों ने उससे संबंध ही खत्म कर लिए। उन्होंने ही बताया कि आदित्य अब अगली शादी की तैयारी में है। फिलहाल मालवीय नगर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -