महिलाओं से सेक्स करने के बाद ले लेता था पैसे,पत्नी देती थी धमकियां
महिलाओं से सेक्स करने के बाद ले लेता था पैसे,पत्नी देती थी धमकियां
Share:

बेंगलुरू : बेंगलुरू में एक ऐसे पति और पत्नी का राज़ खुला है जिन्होंने कई महिलाओं को फांसकर उनसे मोटा माल ऐंठ लिया। रूपए ऐंठने के लिए दोनों पति - पत्नी अनोखा तरीका अपनाते थे। दरअसल पति कामकाजी महिलाओं को फंसाकर उनसे पैसे ऐंठता था और पत्नी इन महिलाओं को धमकी देकर उनके फोटो  सार्वजनिक करने की धमकी देती थी। जिसके बाद महिलाऐं इन दोनों को पैसे दे दिया करती थीं।  जब दोनों आरोपी इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे थे।

इस दौरान वे स्वयं ही फंस गए। दरअसल एक महिला ने आरोपी लक्ष्मण पर रूपए ऐंठने का आरोप  लगाया। इस दौरान यह जानकारी सामने आई कि लक्ष्मण और उसकी पत्नी मालिनी द्वारा करीब 7 महिलाओं को जाल में फंसा लिया गया। मामले में यह बात सामने  आई है कि पति इन महिलाओं से शारीरिक संबंध बना लिया करता था और साथ ही वह अपने खर्च के लिए इन महिलाओं से रूपए लेता था। मामले में पीडि़ता ने  पुलिस में शिकायत की। पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी दंपति की खोजबीन प्रारंभ कर दी गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -