1 बजे भारत पहुंचेंगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति, मोदी संग करेंगे चंडीगढ़ का दौरा
1 बजे भारत पहुंचेंगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति, मोदी संग करेंगे चंडीगढ़ का दौरा
Share:

चंडीगढ़ : रविवार से फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा प्रारंभ करेंगे। जिसकी शुरुआत चंडीगढ़ से होगी। सबसे पहले ओलांद पीएम नरेंद्र मोदी के साथ चंडीगढ़ में एक व्यापार शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और साथ ही कई प्रमुख स्थलों का दौरा करेंगे। खतरे की आशंका को देखते हुए मोदी और ओलांद के चंडीगढ़ पहुंचने् से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया। एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति दोपहर करीब 1 बजे चंडीगढ़ पहुचेंगे।

बता दें कि चंडीगढ़ शहर को स्विस-फ्रांसीसी वास्तुकार चार्ल्स-एदुएर्द जीनरेट-ग्रीस ने तैयार किया था। दोनों देशों के नेता चंडीगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल रॉक गार्डन, कैपिटल कॉम्प्लेक्स और सरकारी संग्रहालय व आर्ट गैलरी का दौरा करेंगे।

सभी जगहों पर दोनों नेता करीब 15-15 मिनट तक रुकेंगे। इसके बाद शाम को दोनों नेता अलग-अलग दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर ओलांद मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच पेरिस एवं पठानकोट हमलों की पृष्ठभूमि में आतंकवाद विरोधी लड़ाई में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर प्रमुखता से विचार होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -