राफेल डील पर फ़्रांस का आया ज़वाब
राफेल डील पर फ़्रांस का आया ज़वाब
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस ने मोदी सरकार पर राफेल एयरक्राफ्ट खरीद में घोटाले का आरोप लगाया गया था. इस मामले में फ़्रांस की ओर से इन विमानों की गुणवत्ता का जिक्र कर राफेल लड़ाकू विमान करार को भारत के हित में बताया.

बता दें कि इस मामले में कांग्रेस के आरोपों को सीधे तौर पर खारिज न करते हुए फ्रांस ने कहा कि ‘‘जबर्दस्त प्रदर्शन’’ और ‘‘प्रतिस्पर्धी कीमत’’ के कारण राफेल विमान का चयन किया गया था. इसके अलावा फ़्रांस ने कांग्रेस के आरोपों को घरेलू राजनीतिक मुद्दा बताते हुए कहा कि आरोप लगाने और दावे करने से पहले तथ्यों को जांचा जाना चाहिए.

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जहाजों की कीमत 526 करोड़ है, जबकि सौदा 1571 करोड़ का हुआ है. राफेल डील पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सवाल उठाए.23 सितंबर, 2016 को फ्रांस के रक्षामंत्री ज्यां ईव द्रियां और भारत के तत्कालीन रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर ने फ्रांस से 59,000 करोड़ की डील की थी. इस डील के अनुसार 36 राफेल फाइटर जेट विमान भारत को मिलेंगे. पहला विमान सितंबर 2019 तक मिलने की आशा है. बाकी के विमान 2022 तक मिलने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी देखें

फ्रांस- मनोरोगी ने 3 छात्रों पर चढ़ाई कार, 2 गंभीर

परस्पर सैन्य सहयोग, बढ़ाऐंगे भारत और फ्रांस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -