कोरोना काल में भारत की मदद को आगे आया फ्रांस, कहा- हम आपके साथ
कोरोना काल में भारत की मदद को आगे आया फ्रांस, कहा- हम आपके साथ
Share:

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कहर के बीच फ्रांस ने भारत के साथ खड़े होने की बात कही है। फ्रांस ने कहा है कि वह इस मुसीबत की घडी में भारत को किसी भी तरह की मदद करने के लिए तत्पर है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि, 'मैं भारत के लोगों के साथ खड़े होने का संदेश देना चाहता हूं। कोरोना की इस नई लहर के कारण बड़ा संकट पैदा हो गया है। इस संघर्ष में फ्रांस आपके साथ है। ''

उन्होंने आगे कहा कि हम आपको किसी भी तरह की सहायता देने के लिए तैयार हैं।' भारत को राफेल लड़ाकू विमान बेचने वाले फ्रांस ने आतंकवाद सहित कई मामलों में पहले भी भारत के साथ होने की बात कही है। बता दें कि भारत में पुलवामा आतंकी हमले और फ्रांस में शार्ली हेब्दो मैगजीन के कार्यालय पर हुए हमले के दौरान भी दोनों देशों ने एक-दूसरे के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया था। फ्रांस के राष्ट्रपति कई दफा कह चुके हैं कि आतंकवाद से जंग के मामले में भारत और फ्रांस एक जैसी हालत में ही हैं।

इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन की तरफ से भारत के खिलाफ प्रस्ताव लाए जाने का भी फ्रांस ने विरोध किया था। हालांकि पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ फ्रांस के रिश्ते अपने निचले स्तर पर हैं। हाल ही में फ्रांस ने पैगंबर के कार्टून को लेकर पाकिस्तान में फैली हिंसा के बाद अपने डिप्लोमेट्स को वापस बुला लिया था। 

भारत में स्थायी कोषों ने जुटाए 3,686 करोड़ रुपये, 76 प्रतिशत की हुई वृद्धि

भारत को जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए 401 अरब डॉलर के पूंजी निवेश की जरूरत: रिपोर्ट

भारत एक जिम्मेदार वैश्विक नागरिक के रूप में अपनी अर्थव्यवस्था को डीकार्बोनाइज करने के लिए प्रतिबद्ध है: प्रधान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -