फ्रांस : राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने गृह मंत्री का स्तीफा स्वीकार करने से किया इंकार
फ्रांस : राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने गृह मंत्री का स्तीफा स्वीकार करने से किया इंकार
Share:

पेरिस। कुछ दिनों पहले फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों का नाम भारत-फ्रांस के बीच हुई विवादित राफेल डील में भी आया था। हालाँकि उस वक्त उन्होंने अपना बचाव कर लिया था। अब एक बार फिर उनका नाम सुर्ख़ियों में आया है। इस बार उनका नाम अपने गृह मंत्री का इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार करने की वजह से सामने आया है। 

गोल्डन ग्लोबल रेस के हिस्सेदार कमांडर टामी तूफान में हुए घायल

दरअसल राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के मंत्रिमंडल में पिछले एक हफ्ते में ही दो दिग्गज मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। इस वजह से उनके मंत्रिमंडल में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है और इसी  वजह से उन्होंने गृह मंत्री  गेरार्ड कोलोम्ब का इस्तीफा स्वीकार करने से इंकार कर दिया है। दरअसल  गृह मंत्री गेरार्ड कोलोम्ब ने पिछले महीने ही घोषणा की थी कि वे 2020 में ल्योन के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं।  इसी वजह से वे अपने मौजूदा पद  इस्तीफा देना  चाह रहे थे। 

रियल हीरो ने बचाई थी लटकते बच्चे की जान, अब पिता पर होगा केस

 उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री गेरार्ड कोलोम्ब राष्ट्रपति मैक्रों के  विश्वासपात्र मंत्रियों में  से एक है और वे मैक्रों की बेहद इज्जत भी करते इसलिए उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों की सिर्फ एक गुजारिश को सुन कर ही अपने इस्तीफे के फैसले को फ़िलहाल के लिए टाल दिया है। फ्रांस की एक मीडिआ एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है कि राष्ट्रपति ने गृह मंत्री गेरार्ड में विश्वास जताते हुए उन्हें उनके पद पर बने रहने  के लिए मनवा लिया है। 

ख़बरें और भी 

भारत को मिलनी चाहिए संयुक्त राष्ट्र की स्थायी सदस्यता: अमेरिका

राफेल डील विवाद : फ्रांसीसी राष्ट्रपति बोले- सौदे के वक्त मैं सत्ता में नहीं था

मौत और तबाही के बीज बो रहे है ईरानी नेता : डोनाल्ड ट्रम्प

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -