फ्रांस अंडर-20 विश्व कप से हुए बाहर
फ्रांस अंडर-20 विश्व कप से हुए बाहर
Share:

 

फ्रांस ग्रुप चरण के अपने अंतिम मैच में होंडुरास पर 3-1 से जीत दर्ज करने के बावजूद अंडर-20 वर्ल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता से बाहर हो चुका है। फ्रांस ग्रुप एफ में अपने पहले दोनों मैच हार गया था जिसकी वजह से वह नॉकआउट चरण में जगह नहीं  बन पाया। इस ग्रुप से गांबिया और दक्षिण कोरिया आगे बढ़ने में कामयाब रहे थे। फ्रांस को तीसरे स्थान पर रहने वाली चार सर्वश्रेष्ठ टीमों में जगह बनाने के लिए एक और गोल की दरकार थी। 

इससे वह बेहतर गोल अंतर की वजह से अंतिम 16 में पहुंच जाता और ट्यूनीशिया बाहर हो जाता है। ग्रुप एफ में गांबिया और दक्षिण कोरिया के मध्य खेला गया मैच गोल रहित छूटा। अफ्रीकी टीम गांबिया अगले दौर में उरूग्वे का सामना करने वाली है जबकि एशियाई टीम दक्षिण कोरिया का सामना इक्वाडोर से होना है। इस बीच ग्रुप ई में इंग्लैंड ने इराक के खिलाफ गोल रहित ड्रा खेलकर शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया है। 

उरूग्वे ने ट्यूनीशिया को 1-0 से हराकर दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। फ्रांस के लचर प्रदर्शन की वजह से ट्यूनीशिया अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहा जहां उसका सामना ब्राजील से होने वाला है। इंग्लैंड अंतिम 16 में बुधवार को इटली का सामना करने वाला है। 

VIDEO! मैच जीतते ही धोनी की तरफ दौड़े सर जडेजा, ऐसा दृश्य देख रो पड़े फैंस

IPL Final: अंतिम दो गेंदों पर क्या सोच रहे थे सर जडेजा ? खुद किया खुलासा

IPL 2023: आईपीएल की ट्रॉफी पर 'संस्कृत' में क्या लिखा होता है ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -