फ्रांस और रूस मिलकर करेंगे ISIS पर हमले
फ्रांस और रूस मिलकर करेंगे ISIS पर हमले
Share:

पेरिस : फ्रांस और रूस के बीच सीरिया और इस्लामिक स्टेट आॅफ ईराक के विभिन्न ठिकानों पर कार्रवाई किए जाने को लेकर रूस और फ्रांस ने अपनी सहमति दे दी है। इस मसले पर रूस और फ्रांस आपस में एक साथ आ गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ चर्चा के बाद रूस और फ्रांस द्वारा इस्लामिक स्टेट के जिहादियों के विरूद्ध एकजुट होकर हमले करने के लिए इन सेनाओं द्वारा अपनी रजामंदी दे दी गई है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि मास्को ऐसे विपक्षी समूहों पर बमबारी करने से बच सकता है जो विश्व का हित चाहते हैं। माना जा रहा है कि यह टिप्पणी रूसी विमान के सीरियाई क्षेत्र में वहां की वायु सेना द्वारा गिराए जाने की दिशा में कारगर साबित हो सकती है। इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक के खिलाफ फ्रांस के राष्ट्रपति एक बड़ा अभियान चलाने में लगे हैं।

जिसके अंतिम चरण के अंतर्गत वे मास्को में जुटे हुए थे। फ्रांस और रूस के नेताओं ने इन हमलों के लिए एकजुट होकर अपने प्रयास करने की योजना बनाई। आतंकी हमलों में कई लोग मारे गए। पुतिन द्वारा यह भी कहा गया कि आतंकवादरोधी कार्रर्वा को लेकर दोनों ही देश एकसाथ हैं और वे अपने आॅपरेशन में तेजी लाऐंगे। आतंकवाद के विरूद्ध लड़ने में सूचना के आदान - प्रदान को सुधारने पर सैन्य विशेषज्ञों के बीच रचनात्मक काम करने पर भी उन्होंने सहमति जताई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -