मक्का हादसे में गई 4 भारतीयों की जान, बढ़ सकता है आंकड़ा
मक्का हादसे में गई 4 भारतीयों की जान, बढ़ सकता है आंकड़ा
Share:

मक्का: सऊदी अरब के सबसे पवित्र शहर मक्का के मीना में हज के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार इस घटना में 717 लोगों की मौत होने की सुचना है। 805 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। जानकारी के मुताबिक पता चला है की इस घटना में कम से कम 21 भारतीय बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मरने वालों में हैदराबाद की एक महिला सहित 4 भारतीय भी है। मीडिया सूत्रों के हवाले से पता चला है की मृत महिला का नाम जानीबी बताया जा रहा है।

यह घटना तब हुई जब शैतान को कंकड़ मारने की रस्म निभाई जा रही थी और हज आखरी पड़ाव पर चल रहा था तब अचानक भगदड़ मचने से यह दर्दनाक हादसा हो गया। वही घटना को देखते हुए आशंका जताई जा रही है की मरने वालो की संख्या बढ़ सकती है। इस हादसे में कई हाजियो को गंभीर चोटे आई है। बता दे की इससे पहले बीते 11 सितंबर को क्रेन गिरने से हज में बड़ा हादसा हो चूका है जिसमे 111 लोग मारे गए थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -