चार गर्म बृहस्पति ग्रहों का पता चला
चार गर्म बृहस्पति ग्रहों का पता चला
Share:

बर्लिन. धरती से बाहर जीवन ढूंढने के क्रम में वैज्ञानिकों ने अपनी खोज के द्वारा सौरमंडल के बाहर चार नये गर्म बृहस्पति ग्रहों का पता लगाया है. ये चारों छोटे तारों का चक्कर लगाते दिखे. यह देख कर वैज्ञानिकों को भी काफी हैरानी हुई. लेकिन इन चारों का पता लगाना एक बड़ी सफलता भी है. 

जर्मनी के मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट फार एस्ट्रोनामी के थामस हेनिंग के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने बताया कि अत्याधुनिक दूरबीनों की मदद से हमें सौरमंडल के बाहर के चार ग्रहों का पता चला. हंगरी के आटोमेटिड टेलीस्कोप नेटवर्क साउथ हैटसाउथ एक्सोप्लेनेट सर्वे की दूरबीनों के प्रयोग से टीम ने जी टाइप के चार छोटे तारे हैट्स 50 हैट्स 51 हैट्स 52 और हैट्स 53 खोजे.

बता दे कि चारों ग्रह हॉट ज्यूपिटर्स गर्म बृहस्पति नाम के सौरमंडल के बाहर के ग्रहों की श्रेणी के हैं. इस प्रकार के ग्रह के गुण बृहस्पति ग्रह जैसे हैं और इनकी एक चक्कर पूरा करने की अवधि दस दिन से कम है. उनकी सतह का तापमान अधिक है क्योंकि वे अपने तारे का चक्कर उसके बहुत करीब से लगाते हैं. 

बालों में जुएं होने के कारण रोकी फ्लाइट

अमरीका छोड़ने को विवश हो सकते हैं लाखों भारतीय

हिंदू बलात्कार पीड़िता को दी जाए सुरक्षा: पाक कोर्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -