पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में चार शव हुए बरामद
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में चार शव हुए बरामद
Share:

कराची। हाँल ही में  पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में गोलियों से छलनी चार शव बरामद किए गए हैं।  सभी पीड़ितों के शव पर गोलियों के कई निशान हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि चारों शव कलात जिले के नीमगढ़ इलाके में मिले।

बलोच में  हत्या की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। एक अन्य घटना में अज्ञात बदमाशों ने डेरा बुगती में गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया। पाकिस्तान ने कहा है कि इस्लामी सहयोग संगठन (ओआइसी) ने कश्मीर के हालात पर चिंता जताते हुए आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन किया है।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि पाकिस्तान की यात्रा पर आए ओआइसी महासचिव अय्याज अमीन मदनी ने इस संबंध में समूह की चिंताओं से अवगत कराया है। बयान के अनुसार मदनी की यात्रा कश्मीर के हालात पर चर्चा करने पर केंद्रित है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -