हिमस्खन की चपेट में आये एक जवान का शव मिला 9 की तलाश जारी
हिमस्खन की चपेट में आये एक जवान का शव मिला 9 की तलाश जारी
Share:

नई दिल्ली : हिमस्खलन की चपेट में आये 10 जवानो में से एक जवान का शव काफी मशक्कत के बाद बचाव दल ने बरामद कर लिया है जबकि 9 जवानो की तलाश जारी है रक्षा मंत्रालय द्वारा दो दिनों पहले ही हिमस्खलन की चपेट में आये इन सभी जवानो को मृत घोषित कर दिया था. उसके बाद तलाशी अभियान में तेजी लायी गयी थी. 

गौरतलब हो कि 6 दिन पहले लद्दाख क्षेत्र में उत्तरी ग्लेशियर सेक्टर में 19,000 फुट पर स्थित एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी थी हिमस्खलन में एक जेसीओ और नौ जवान लापता हो गए थे. जिसके बाद सर्च अभियान चलाया गया था. सोमवार को एक जवान के शव को बरामद कर लिया है.

इस क्षेत्र में इससे पहले भी भारतीय सैनिक हिमस्खलन कि चपेट में आकर शहिद हो गए थे. मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण अक्सर यहाँ पर ऐसी दुर्घटनाये हो जाती है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -