मिली खोई हुई कैपिटल सिटी, मिले ये अद्भुत सामान
मिली खोई हुई कैपिटल सिटी, मिले ये अद्भुत सामान
Share:

फ्रांस के ल्योन शहर से 128 किमी दूर पुरातत्वविदों ने एक प्राचीन कैपिटल सिटी की तलाश की है। इस स्थान से खोजकर्ताओं को सैकड़ों प्रकार की अलग-अलग वस्तुएं भी प्राप्त हुई हैं। कहा जा रहा है कि ये सारी चीजें यीशु मसीह के जन्म के तकरीबन 800 वर्ष पूर्व का है। तलाशे गए खजानों में कांस्य हथियार तथा ट्रिंकेट, साथ ही कुम्हार के घड़े तथा रथ के टुकड़े प्राप्त हुए हैं। 

वही इतनी मात्रा में प्राचीन सामान प्राप्त होने से टूलूज़-जीन जारेस विश्वविद्यालय के पुरातत्वविद बहुत खुश हैं। उनका दावा है कि यह सेल्टिक कैपिटल सिटी का भाग हो सकता है। यहां से प्राप्त हुई कलाकृतियों को तकरीबन 800 ईसा पूर्व या फ्रांस के कांस्य युग से जुड़े अर्नफील्ड संस्कृति (1,300 से 800 ईसा पूर्व) के अंत का बताया जा रहा है।

वही इस उत्खनन के चलते पुरातत्वविदों को असामान्य आकार में 30 हेक्टेयर जमीन में फैली बस्ती भी प्राप्त हुई है। इस बस्ती की सुरक्षा में चारों ओर तकरीबन 20 फीट ऊंची पत्थर की दीवार भी बनी हुई है। इस दीवार के भीतर बस्ती की सुरक्षा के लिए एक और घेरा बनाया गया है। कई कलाकृतिया अपने पुराने तौर पर प्राप्त हुई टूलूज़-जीन जौरेस विश्वविद्यालय के एक लेक्चरर पियरे-यवेस मिल्सेंट के मुताबिक, फ्रांस में पहले प्राप्त हुई इसी प्रकार की साइटें सामान्य रूप से सिर्फ चार हेक्टेयर जमीन में फैली हुई हुई हैं। ऐसे में यह आबाद स्थल शायद एक बड़े इलाके की राजधानी थी। पुरातत्वविद् ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उन्हें कई कलाकृतियां बिलकुल बरकरार हालात में प्राप्त हुई हैं।

PM मोदी बने दुनिया के नंबर 1 नेता, सबको छोड़ा पीछे

कोरोना महामारी के बीच फिलीपीन एयरलाइंस ने उठाया ये बड़ा कदम

अफगानिस्तान में फिर से शुरू हुई घरेलू उड़ानें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -