अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, हालत स्थिर
अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, हालत स्थिर
Share:

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत खराब हो गई है। मिली जानकारी के तहत उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत मेडिसिन विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार लोहिया अस्पताल के प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह का कहना है कि, ''कल्याण सिंह की तबीयत फिलहाल स्थिर है। उनकी क्रिएटिनिन बढ़ी हुई है।' आप सभी को बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भाजपा के तेज तर्रार नेताओं में शामिल रहे हैं और कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर खासे चर्चा में रहे। आपको यह भी बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जून 1991 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

वहीं बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 6 दिसंबर, 1992 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सितंबर साल 1997 में दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और नवंबर साल 1999 तक वह पद पर रहे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह चार सितंबर, 2014 से आठ सितंबर, 2019 तक राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

ड्यूटी से आकर डॉक्टर ने की आत्महत्या

आज मनाया जा रहा है अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस, जानिए क्या है इसका इतिहास?

राजस्थान: नसबंदी के बाद 60 महिलाओं को अस्पताल में जमीन पर सुलाया, BJP ने बोला हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -