श्रीलंका: उत्तरी प्रान्त के राज्यपाल बनाए जा सकते हैं 'फिरकी के जादूगर' मुरलीधरन
श्रीलंका: उत्तरी प्रान्त के राज्यपाल बनाए जा सकते हैं 'फिरकी के जादूगर' मुरलीधरन
Share:

कोलंबो: क्रिकेट के मैदान पर अपने दौर में अपनी ऑफ स्पिन से बल्लेबाजों को नचाने वाले श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका में उत्तरी प्रांत के गवर्नर नियुक्त किए जा सकते हैं। ऐसी खबरें हैं कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa), तमिल समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मुरलीधरन को उत्तरी प्रांत का गवर्नर नियुक्त कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि गोटाबाया राजपक्षे ने 2005 से 2015 के मध्य रक्षा मंत्री रहने के दौरान तमिल संगठन लिट्टे का खात्मा किया था। लिट्टे से जंग में आम तमिलों को हुई समस्याओं की वजह से तमिल अल्पसंख्यकों ने चुनाव में राजपक्षे का समर्थन नहीं किया था। राजपक्षे पर युद्ध अपराधों का इल्जाम लगा था। अब हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में राजपक्षे ने एक तरफ़ा जीत दर्ज की है तो वे अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

टेस्ट के इतिहास में 800 विकेट अपने नाम करने वाले मुरली मूलत: भारतीय तमिल हैं, जो श्रीलंका के कैंडी में रहते हैं। उन्होंने चुनाव में गोटाबाया का खुलकर समर्थन किया था। इस वजह से तमिल समुदाय के लोग मुरलीधरन से खुश नहीं बताए जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, मुरली को श्रीलंका के तमिल बहुल क्षेत्र उत्तरी प्रांत के गवर्नर की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ये हैं दुनिया का अनोखा चिड़ियाघर, जानवर की जगह टूरिस्ट होते है पिंजरे में कैद

अमेरिका ने भी मानी गाय की महिमा, किराना स्टोर पर बिक रहे गोबर के कंडे

मौलाना फजलुर रहमान ने इमरान खान को दिखाया आईना, कहा- अब अपने दिनों को...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -