पूर्व लोक सभा अध्यक्ष  शिवराज पाटिल
पूर्व लोक सभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल
Share:

 देश के पूर्व गृह मंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज विश्वनाथ पाटिल का जन्म 12 अक्टूबर 1 9 35 को महाराष्ट्र के लातुर जिले के शाकुर गांव में हुआ था. विज्ञान और विधि स्नातक पाटिल ने जून 1 9 63 में विजया पाटिल से शादी की .1973 से 19 80 तक, वह महाराष्ट्र विधान सभा के लातूर ग्रामीण विधानसभा से विधायक रहे.उन्होंने 1980 से 1989 तक सात लोकसभा चुनाव जीते थे. वे 19 80 के दशक में रक्षा मंत्री के रूप में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी मंत्रिमंडलों में भी शामिल रहे.

राजनीतिक सफर

शिवराज पाटिल एक ऐसे भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो 2010-2015 से पंजाब राज्य के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक भी रहे .इसके पूर्व वे 1991 से 1996 तक 11 वीं लोकसभा के अध्यक्ष रहे . 2004 से 2008 तक वे पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल में केंद्रीय गृह मंत्री भी रहे.इसके बाद जब सोनिया गांधी ने पार्टी की बागडोर संभाली तो उन्होंने भी पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन किया.1999 के लोकसभा चुनाव के समय वे पार्टी के घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष भी रहे.लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में, संसद में कम्प्यूटरीकरण और आधुनिकीकरण के द्वारा संसद पुस्तकालय भवन का निर्माण और लोक सभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण की पहल उन्होंने ही की थी .

विफल गृह मंत्री

वह 2004 में राज्य सभा से चुने जाने पर वे 2004 से 2008 तक वे पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल में केंद्रीय गृह मंत्री भी रहे .लेकिन उनका कार्यकाल एक अप्रभावी मंत्री के रूप में सामने आया , गृह मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल पराजय के दौर से गुजरता रहा. तब देश आतंकवादी हमलों से जूझ रहा था. लेकिन 2008 के मुंबई हमलों के बाद तब पाटिल पर आतंकी घटनाओं को रोकने के बजाय अपने कपड़े बदलने पर ज्यादा ध्यान देने का आरोप लगा. 2008 के मुंबई हमलों ने पूरे देश में तहलका मचा दिया लेकिन पाटिल ने अपनी आत्मकथा में इस हमले का उल्लेख ही नहीं किया इस पर उनकी खूब आलोचना भी हुई.व्यापक आलोचनाओं के बाद,सुरक्षा विलंब के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पाटिल ने 30 नवंबर 2008 को गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया

कांग्रेस ने भाजपा पर भ्रमित करने का आरोप लगाया

महाराष्ट्र में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -