नक्सलियों ने दी धमकी, पूर्व स्पीकर से मांगे 50 लाख रूपए
नक्सलियों ने दी धमकी, पूर्व स्पीकर से मांगे 50 लाख रूपए
Share:

रांची : झारखंड में हाल ही में नक्सलियों द्वारा विधानसभा के पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता से ही स्पीड पोस्ट द्वारा करीब 50 लाख रूपए दिए जाने की मांग की गई है। मामले में कहा गया है कि 50 लाख रूपए नहीं देने पर कठोर परिणाम सामने आने की धमकी तक दी गई है। इस तरह की धमकी राज्य विधानसभा के स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता  को मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। दूसरी ओर कहा जा रहा है कि राज्य में नक्सलियों पर की जाने वाली कार्रवाईयों को रोके जाने की बात भी कही गई है।

यही नहीं यह भी कहा गया है कि चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, पलामू, गिरिडीह, बाढ़, आदि क्षेत्रों में नक्सलियों ने खुद को शेर बताया है। यही नहीं यह भी कहा गया है कि लोगों को सोचने के लिए 15 दिनों का समय दिया जा रहा है।

दूसरी ओर श्री भोक्ता ने कहा है कि नक्सलियों ने पत्र जारी किया हैं जिसमें लिखा गया है कि पूर्व स्पीकर को स्पीड पोस्ट से पत्र मिलने की जानकारी मिली है। यही नहीं पैसे की भी मांग की गई है। चितरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -