भोपाल: हाल ही में एक अपराध का मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है। जी दरअसल यहाँ के छतरपुर जिले में दुष्कर्म किया गया है। खबरों के अनुसार महराजपुर थाना क्षेत्र में महिला ने पूर्व सरपंच पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। अब पुलिस का कहना है 'जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'
इस मामले में पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि महराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पूर्व सरपंच ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता छतरपुर की रहने वाली है। पीड़िता ने इस मामले में कहा कि, 'महराजपुर गांव में रहने वाले पूर्व सरपंच ने शादी का झांसा देकर 2 साल तक उसका यौन शोषण किया है। जब भी पीड़िता पूर्व सरपंच से शादी के लिए कहती तो वो टाल देता था और अंत में वो शादी की बात करने पर पूरी तरह से मुकर गया।
खबरों के अनुसार पीड़िता का एक 7 साल का बच्चा भी है। इस मामले में पीड़िता ने यह भी बताया कि। 'उनके रिश्ते के बारे में सबको पता था क्योंकि पूर्व सरपंच उससे मिलने के लिए हर बार छतरपुर आता था। उससे संबंध के बारे में परिवार के दूसरे लोगों को भी पता है।' इस मामले में बात करते हुए थाना प्रभारी जेड वाई खान ने कहा कि, 'आरोपी के खिलाफ धारा 376 के अलावा कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'