जापान के पूर्व पीएम यासुहिरो नाकासोन का 101 वर्ष की आयु में दुखद निधन
जापान के पूर्व पीएम यासुहिरो नाकासोन का 101 वर्ष की आयु में दुखद निधन
Share:

टोक्यो: जापान के पूर्व पीएम यासुहिरो नाकासोन का 101 वर्ष की आयु में देहांत हो गया है। यह जानकारी शुक्रवार को सूत्रों ने दी है। नाकासोन ने नवंबर 1982 से नवंबर 1987 तक जापान के पीएम के तौर पर सेवा दी थी। सूत्रों के मुताबिक, जापान के रक्षा प्रावधानों के विस्तार के समर्थन के लिए पहचाने जाने वाले नेता, नाकसोन का शुक्रवार स्थानीय समय के अनुसार, सुबह सात बजे के लगभग टोक्यो के एक हॉस्पिटल में निधन हो गया।

राजनीति में एक मजबूत शख्स के तौर पर माने जाने वाले पूर्व जापानी नेता को कूटनीति के मामले में, 1980 के दशक के दौरान पूर्व अमेरिकी प्रेसिडेंट रोनाल्ड रीगन के साथ नजदीकी संबंधों के लिए जाना जाता है। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने जापान के राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली के निजीकरण के लिए काम किया था।

1918 में गुनमा प्रांत के तकासाकी शहर में जन्मे, नाकासोन ने 1947 में जापान की सियासत में प्रवेश किया, जापान के प्रतिनिधि सभा या संसद के निचले सदन में एक सीट प्राप्त की, और निरंतर 20 चुनावों में जीत हासिल कर सीट पर काबिज रहे।  नाकासोन लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी में एक प्रमुख व्यक्ति बन गए। जिसके बाद उन्होंने जापान की राजनीति में अपना दबदबा बनाए रखा।

संयुक्त राष्ट्र : भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कहा-अयोध्या मामले में...

PNB घोटाला: नीरव मोदी और कई अन्य को नया नोटिस जारी, 7000 करोड़ का कर्ज है बकाया

ट्रंप ने बेवजह ही नही की अफगानिस्तान की यात्रा, जाने क्या है सच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -