पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक फर्स्ट पोस्टर हुआ आउट
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक फर्स्ट पोस्टर हुआ आउट
Share:

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) की बायोपिक का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। वही इस पोस्टर को सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने दिल्ली में रिलीज किया। सामने आई तस्वीरों में जावड़ेकर के अलावा फिल्म निर्देशक मधुर भंडाकर भी नजर आ रहे हैं। वही पोस्टर को रिलीज करने के बाद केंद्रीय मंत्री जावड़केर पत्रकारों से भी रूबरू हुए।इसके अलावा  प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो फर्श से अर्श तक पहुंचा है। 

इस फिल्म को को-प्रोड्यूस जगदीश दनेती, सुवर्णा पप्पू और जॉन माॉर्टिन ने किया है। इसके अलावा ये बायोपिक सिनेमाघरों में इस साल के अंत तक रिलीज हो जाएगी।' वही पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का किरदार इस बायोपिक में अभिनेता परेश रावल निभा रहे हैं। वही कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने ट्वीट करके दी थी। इसके अलावा अभिनेता ने ट्वीट किया था- 'एपीजे अब्दुल कलाम एक विनम्र शख्स थे। इसके अलावा मैं अपने आपको भाग्यशाली समझता हूं कि उनकी बायोपिक में मैं उनका किरदार निभा रहा हूं।' 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में गरीब परिवार में हुआ था। वही उन्हें भारत का मिसाईल मैन के नाम से भी जाना जाता है। भारत उन्हीं के वैज्ञानिक नेतृत्व में 1998 में परमाणु शक्ति संपन्न देश बना था। 2002 से 2007 के बीच भारत के राष्ट्रपति के पद पर आसीन रहे। फिलहाल अब वह इस दुनिया में नहीं है। इसके अलावा कलाम साहब का निधन 2015 में मेघालय के शिलांग में हुआ था।

Hacked Review: हैक होगी हिना खान की लाइफ, विक्रम भट्ट की मूवी में दिखेगा क्राइम का टच

tanhaji box office : अजय देवगन की फिल्म तानाजी ने 250 करोड़ का आंकड़ा किया पार

Malang Movie Review: फिल्म मलंग से मोहित सूरी दिखाए रिश्तो के रंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -