टीम इंडिया के मुरीद हुए PCB के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा, तारीफ में गढ़े कसीदे
टीम इंडिया के मुरीद हुए PCB के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा, तारीफ में गढ़े कसीदे
Share:

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने न्यूजीलैंड को दूसरे ODI में बुरी तरह रौंदने के बाद टीम इंडिया की तारीफ की है। भारत ने रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से पराजित किया। न्यूजीलैंड टीम 34.3 ओवर में 108 रन पर सिमट गई थी और भारत ने 20.1 ओवर में 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। भारत ने यह मुकाबला जीतने के साथ वनडे सीरीज में 2-0 से अपराजेय बढ़त बना ली है।

बता दें कि भारतीय टीम ने 2019 वर्ल्ड कप के बाद से घर में 19 में से 15 ODI सीरीज अपने नाम की हैं। भारत ने न्यूजीलैंड के अलावा घर में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका जैसी टीमों से ODI श्रृंखला जीती हैं। रमीज टीम इंडिया के घरेलू मैदान पर सीरीज जीतने की अदा के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि दूसरी टीमों को भी भारत से इस मामले में सीखना चाहिए।

रमीज़ राजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, 'भारत को भारत में हराना कठिन है। यह पाकिस्तान सहित उपमहाद्वीप की अन्य टीमों के लिए भी सीखने वाली बात है। पाकिस्तान के पास पर्याप्त क्षमता है, मगर परिणामों या सीरीज जीत के मामले में उसके घरेलू प्रदर्शन में टीम इंडिया की तरह निरंतरता नहीं है। यह वर्ल्ड कप ईयर में भारत के लिए एक अहम मील का पत्थर है।' भारत में इस साल ODI विश्व कप का आयोजन होना है। भारत ने साल की शुरुआत निरंतर दो वनडे सीरीज (श्रीलंका-न्यूजीलैंड) जीतकर की है।

ODI मैदानों के मामले में भारत का शानदार अर्धशतक, दुनिया का कोई देश नहीं कर पाया ऐसा

आज से शुरू हुए केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी समारोह, जानिए क्या-क्या होंगे प्रोग्राम?

ICC ने टीम इंडिया पर ठोंका 60% मैच फीस का जुर्माना, जानिए क्यों ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -