दो बार सांसद और 3 बार MLA रहे कमला प्रसाद रावत का न‍िधन, काफी समय से थे बीमार
दो बार सांसद और 3 बार MLA रहे कमला प्रसाद रावत का न‍िधन, काफी समय से थे बीमार
Share:

बाराबंकी: उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी से दो दफा सासंद, तीन बार MLA तथा यूपी कैबिनेट में मंत्री रहे कमला प्रसाद रावत का शुक्रवार को देहांत हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व सांसद कमला प्रसाद रावत के देहांत से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ अन्य पार्टी के नेताओं ने भी शोक प्रकट किया है।

कमला प्रसाद रावत जन्म 6 जुलाई 1954 को हुआ था। वे बाराबंकी के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुजफ्फरपुर गांव में रहते थे। रावत की पत्नी धर्मी रावत भी MLA रह चुकी हैं। इनके बेटे वेद रावत और बहू ने सपा के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ा है। कमला प्रसाद रावत वो पहली दफा कांग्रेस पार्टी से 1984 में सांसद बने थे। इसके बाद 2004 में दोबारा BSP के टिकट पर संसद पहुंचे थे। कमला प्रसाद रावत तीन बार MLA भी रहे। बाद में उन्होंने सपा का का दामन थाम लिया था। कमला प्रसाद रावत बसपा सरकार में होम्योपैथिक विभाग के राज्य मंत्री भी थे।

पूर्व सांसद के देहांत से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ अन्य पार्टी के नेताओं ने भी शोक प्रकट किया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद पीएल पुनिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

दिल्ली कांग्रेस ने की राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति शासन की मांग

मानवता की सेवा, 10वीं कक्षा की छात्राओं ने जुटाए 2 लाख रुपए, गऱीबों में बांटे ऑक्सीमीटर

एडीपी रिसर्च इंस्टीट्यूट का दावा, कहा- "भारत में लगभग 95 प्रतिशत श्रमिकों..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -