मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा, पूर्व विधायक विनायक मेटे की मौत
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा, पूर्व विधायक विनायक मेटे की मौत
Share:

मुंबई: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है और इस सड़क हादसे में पूर्व विधायक विनायक मेटे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा पनवेल के पास माडप टनल में हुआ है। बताया जा रहा है पूर्व विधायक अपनी SUV कार से जा रहे थे और इसी दौरान ये गंभीर हादसा हो गया। उसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में मिली जानकारी के तहत सड़क हादसे में विनायक मेटे को गंभीर चोटें आईं थी और हादसे की सूचना मिलते ही उन्हें आनन- फानन में नवी मुंबई के कामोठे इलाके में स्थित MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालाँकि उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वहीं दूसरी तरफ अब तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं कार की हालत देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि इस हादसे में विनायक मेटे की एसयूवी कार के परखच्चे उड़ गए। उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

आपको यह भी जानकारी दे दें कि विनायकराव मेटे शिवसंग्राम पार्टी के अध्यक्ष थे और उनका जन्म 30 जून 1970 को बीड में हुआ था। विनायकराव मेटे का नाम महाराष्ट्र की राजनीति में तेजी से उभरा था। स्वतंत्रता संग्राम औऱ संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन ने उनके विचारों पर गहरा असर डाला। विनायक मेटे 2016 में बीजेपी कोटे से निर्विरोध एमएलसी चुने गए थे। फिलहाल लोग विनायकराव मेटे के निधन पर शोक जता रहे हैं।

इन राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी, जानिए अपने राज्य का हाल

'बिहार में मुस्लिम बने डिप्टी CM', ओवैसी के MLA की समुदाय के 2 मंत्री बनाने की मांग

जम्मू-कश्मीर को लेकर केरल के विधायक ने की विवादित पोस्ट, दर्ज हुई शिकायत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -