पूर्व विधायक गोवर्धन उपाध्याय का निधन
पूर्व विधायक गोवर्धन उपाध्याय का निधन
Share:

विदिशा: इस वर्ष देश ने कई महान दिग्गज लोगों खोया है, वही इस बीच देश के राज्य एमपी के विदिशा शहर के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता गोवर्धन उपाध्याय का आज देहांत हो गया। अस्वस्थता के चलते उन्हें हाल ही में इंदौर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। दिन में करीब 12 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

गोवर्धन उपाध्याय 77 वर्ष के थे। उनके परिवार में चार बेटे तथा तीन बेटियां हैं। वे विदिशा शहर के सिरोंज तथा लटेरी विधानसभा क्षेत्र का MLA के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे अनेक सामाजिक संगठनों से भी जुड़े थे। वही उनके निधन से पुरे परिवार में मातम पसरा हुआ है, तथा कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

वही दूसरी तरफ देश में कोरोना के दैनिक मामलों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला है। देश में एक बार फिर से कोरोना के एक दिन में 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसको मिलाकर देश में कोरोना का आंकड़ा 83 लाख से ज्यादा हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 50,209 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से 704 लोगों की मौत हो गई है।

कांग्रेस नेता कुलदीप राठौर का आरोप, कहा- भाजपा के दबाव में काम कर रहा है चुनाव आयोग

पाकिस्तान में हिन्दू मंदिरों पर हमले मानवता के लिए शर्म की बात- मौलाना मुहम्मद उस्मान

शाह का मिशन बंगाल, भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया 200 सीटों का टारगेट, कहा- जनता के बीच जाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -