इंदौर नगर निगम के बढ़ाये गए टैक्स से नाराज मालिनी गौड़, CM को लिखा पत्र
इंदौर नगर निगम के बढ़ाये गए टैक्स से नाराज मालिनी गौड़, CM को लिखा पत्र
Share:

इंदौरः इंदौर नगर निगम ने 1 अप्रैल से कचरा प्रबंधन शुल्क के साथ ही पानी पर लगने वाले टैक्स को भी दोगुना करने का फैसला लिया है। इस फैसले पर कई लोग सख्ती बरतते नजर आ रहे हैं। जी दरअसल कहा जा रहा है एक नया टैक्स सीवरेज चार्ज के रूप में भी लगाया जाएगा। अब इन सभी के बीच इंदौर नगर निगम के इस फैसले का नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है। हाल ही में इंदौर की पूर्व महापौर और बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर टैक्स को दोगुना करने का विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखते हुए अपने पत्र में कहा है कि, 'इंदौर नगर निगम द्वारा टैक्स को दोगुना करने का जो निर्णय लिया गया है वह सही नहीं है। निगम के अधिकारियों ने कर बढ़ाने का फैसला करने से पहले जनप्रतिनिधियों से चर्चा भी नहीं की। लेकिन नगर निगम का यह फैसला जनता के हित में नहीं है इसलिए कर वृद्धि को वापस लिया जाना चाहिए। यह सही फैसला नहीं है।' इसके अलावा मालिनी गौड़ ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि, 'इस मुश्किल वक्त में टैक्स बढ़ाए जाने से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए टैक्स नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। मेरे महापौर के कार्यकाल में एक बार भी टैक्स नहीं बढ़ाया गया था। इसके बाद भी नगर निगम की आय बढ़ी थी। इसलिए नगर निगम को आय बढ़ाने के दूसरे उपाय करना चाहिए।' मालिनी गौड़ ने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए इस फैसले को वापस लेने के लिए कहा है।

आप सभी को बता दें कि राज्य शासन के निर्देश पर इंदौर नगर निगम ने घर-घर कचरा प्रबंधन और जलकर में बढ़ोतरी की है। पहले आधा इंच नल कनेक्शन वालों को 200 रुपये प्रति माह शुल्क देना होता था, लेकिन अब 400 रुपये देना होगा। इसके अलावा कचरा संग्रहण शुल्क पहले 130 रुपये प्रति माह था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 260 रुपये कर दिया गया है। इसी के साथ ही अब निगम द्वारा सीवरेज शुल्क भी लोगों से वसूला जाएगा। इसके अलावा इंदौर में एक अप्रैल से दूध भी तीन रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। अब निजी डेयरी औऱ दूध विक्रेता जो दूध 46 रुपये प्रति लीटर दे रहे थे, वह अब 49 रुपये लीटर देंगे। 

नया घर-घर कचरा संग्रहण शुल्क
क्षेत्र            आवासीय            व्यावसायिक

जोन 1           300                       360
जोन 2           260                       320
जोन 3           200                       280
जोन 4           180                       240
जोन 5           120                       200

अब गिरफ्तार होंगे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वाले लोग

देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, एक दिन में मिले 72 हज़ार नए मरीज

7 अप्रैल को लॉन्च होगा लोढ़ा डेवलपर्स का 2500 करोड़ रुपये का IPO, जानिए क्या है खास?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -