कर्नाटक के पूर्व सीएम की हालत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती, फ़िलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर
कर्नाटक के पूर्व सीएम की हालत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती, फ़िलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर
Share:

बैंगलोर:  कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उन्हें श्वसन तंत्र में संक्रमण बताया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई है कि पूर्व सीएम सीएम कृष्णा को सांस की नली में संक्रमण हो गया है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। फिलहाल उनकी सेहत स्थिर है और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर खुद उनके स्वास्थ्य की देखरेख कर रहे हैं। 

बता दें कि, एसएम कृष्णा 11 अक्टूबर 1999 से 28 मई 2004 तक कर्नाटक के 16वें सीएम रहे थे। वह महाराष्ट्र के गवर्नर भी रह चुके हैं। वह 2009 से 2012 तक तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली UPA सरकार में विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। 2017 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया था।

'CM ऑफिस तक पहुंची भ्रष्टाचार की आंच..', केरल की वामपंथी सरकार पर बरसे नड्डा

'अब सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करना यूपी में होगा अपराध..', योगी सरकार ने बनाया नियम

एक महीने में ढाई करोड़ बोतल शराब गटक गए दिल्ली के लोग, जाने सरकार ने कितना कमाया ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -