पूर्व हॉकी कप्तान शाहिद हॉस्पिटल में एडमिट, हालत गंभीर
पूर्व हॉकी कप्तान शाहिद हॉस्पिटल में एडमिट, हालत गंभीर
Share:

वाराणसी : भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और पद्मश्री मोहम्मद शाहिद की तबियत मंगलवार की रात अचानक बिगड़ने पर उन्हें बीएचयू के सर सुंदरलाल हॉस्‍पिटल में एडमिट कराया गया था। प्रारंभिक उपचार के बाद भी हालत में कोई खास सुधार न देख बुधवार की सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मेदांता हॉस्पि‍टल के लिए रेफर कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद शाहिद के पेट में काफी तेज दर्द हो रहा था और लीवर में समस्या हो गई। इसके बाद उनका इलाज जाने माने गैस्ट्रोलॉजर डॉ.वीके दीक्षित द्वारा किया जा रहा था। बीमारी पर परिवार के किसी भी सदस्य ने मीडिया को कोई भी जानकारी देने से साफ मना कर दिया। डीएलडब्लू मे स्पोर्ट्स अॉफिसर के पद पर काम करते है।

मोहम्मद शाहिद अद्भुत ड्रिब्लिंग के मास्टर हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। उनके उम्दा खेल और खेल भावना आज भी देशवासियों के दिल में बसा है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में 14 अप्रैल 1960 को हुआ था। काफी कम उम्र में ही हॉकी के खेल की ओर उनका आकर्षक बढ़ गया। उन्होंने जूनियर स्तर पर खेलना शुरू किया और 1979 में ही जूनियर वर्ल्ड कप खेलकर भारत के लिए इतिहास भी रच दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -