गोवा के पूर्व मंत्री रोहन खौंटे थामेंगे भाजपा का दामन
गोवा के पूर्व मंत्री रोहन खौंटे थामेंगे भाजपा का दामन
Share:

पणजी: गोवा के पूर्व मंत्री रोहन खौंटे ने MLA पद से त्यागपत्र देने के एक दिन बाद गुरुवार को कहा कि वह सत्ताधारी भाजपा में शामिल होंगे। पोरवोरिम विधानसभा क्षेत्र से एक निर्दलीय MLA के रूप में इस्तीफा देने वाले खूंटे ने एक बयान में कहा कि, 'मैंने पोरवोरिम के विकास की निरंतरता सुनिश्चित करने के साथ ही समावेश और एकजुटता की संस्कृति को आत्मसात करने के लिए भाजपा का दामन थमने का फैसला किया है।'

बता दें कि रोहन खौंटे शुक्रवार को पणजी के महालक्ष्मी मंदिर में सुबह 10 बजे भाजपा की सदस्यता लेंगे। खौंटे पूर्ववर्ती मनोहर पर्रिकर सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा को सरकार बनाने में सहायता की थी।  वहीं, कांग्रेस द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के इल्जाम के बीच गोवा के शहरी विकास मंत्री मिलिंद नाइक ने बुधवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा बुधवार देर रात जारी किए गए बयान में बताया गया कि नाइक ने ''स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच'' सुनिश्चित करने को देखते हुए इस्तीफा दे दिया।

CMO ने ट्वीट करते हुए कि नाइक ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे मंजूर करने के बाद गवर्नर के पास भेजा गया है। इससे पहले दिन में, कांग्रेस की गोवा यूनिट के अध्यक्ष गिरीश चोडणकर ने नाइक पर मंत्रिपद का गलत इस्तेमाल कर एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का इल्जाम लगाया था। चोडणकर ने लगभग एक पखवाड़े पहले एक मंत्री द्वारा महिला का यौन उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया था। हालांकि, उस वक़्त उन्होंने मंत्री का नाम सार्वजनिक नहीं किया था।

मेट्रोमैन श्रीधरन ने राजनीति से लिया संन्यास

'मैं एक तुच्छ कार्यकर्ता हूं! पार्टी मुझे निलंबित कर सकती है': रूपा गांगुली

शरद पवार को ममता बनर्जी ने दी जन्मदिन की बधाई

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -