40 हजार लोगों की हत्या के दोषी राष्ट्रपति को मिली उम्रकैद की सजा
40 हजार लोगों की हत्या के दोषी राष्ट्रपति को मिली उम्रकैद की सजा
Share:

जोहानसबर्ग : हजारो लोगों की हत्या के आरोप में दोषी पाए जाने पर अफ्रीकी देश चाड के पूर्व राष्ट्रपति हिसेन हाब्रे को उम्रकैद की सजा दी गई। उन्हें मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी पाया गया। सेनेगल की राजधानी डकार में एक अफ्रीकी संघ समर्थित अदालत ने हाब्रे को उम्र कैद की सजा सुनाई।

जज ने उन्हें हजारों लोगों की हत्या, यौन शोषण और दुष्कर्म का दोषी पाया। हाब्रे पर आऱोप है कि अपने 8 साल के शासनकाल में उसने 40,000 लोगों की हत्या कराई। हाब्रे 1982 से 1990 तक चाड में शासक के रुप में रहा। पीड़ितों की वकील जैकलीन माउदेनिया ने कहा कि पूरा अफ्रीका इस फैसले से खुश है।

क्यों कि अदालत और हम सबने मिलकर विश्व को खासकर चाड को यह संदेश दिया है कि तानाशाहों का क्या हश्र होता है। मारे गए लोगों के परिजनों ने भी फैसले को ऐतिहासिक बताया। सुनवाई के दौरान हाब्रे ने अदालत की वैधता पर सवाल खड़े किए। साथ ही उसने खुद पर लगे आरोपों से भी इंकार किया। इस फैसले के खिलाफ अपील के लिए हाब्रे को 15 दिन का समय दिया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -