कोरोना वायरस की चपेट में आए पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी और पत्नी एलिजाबेथ
कोरोना वायरस की चपेट में आए पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी और पत्नी एलिजाबेथ
Share:

नई दिल्ली: इन दिनों दिन पर दिन कोरोना के केस बढ़ते चले जा रहे हैं। आम लोगों के साथ ही ख़ास और बड़े अधिकारियों को भी इस वायरस की चपेट में आते हुए देखा जा रहा है। अब हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व रक्षा मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों को ही एम्स में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है इस समय एम्स में दोनों का इलाज जारी है।

जी दरअसल दोनों की स्थित स्थिर बताई जा रही है। एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने ट्वीट कर अपने पिता और माता के बारे में जानकारी दी है। ट्वीट में उन्होंने कहा है कि, “मेरे पिता ए के एंटनी और मां एलिजाबेथ एंटनी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है। उनके लिए प्रार्थना करें।” जी दरअसल बीते दिनों ही पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, मनीष तिवारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। आपको बता दें कि अहमद पटेल फिलहाल गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती हैं वहीँ मनीष तिवारी चंडीगढ़ स्थित अपने घर में होम आइसोलेशन में हैं।

बीते गुरुवार को सामने आने वाली एक वीडियो क्लिप में, अहमद पटेल को अस्पताल परिसर में टहलते देखा जा सकता है। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि देश में कोरोना के नियमित मामले आधे ज़रूर हो गए हैं, लेकिन स्थिति अभी भी पूरी तरह से नियंत्रित में नहीं है मामलों को अब बढ़ते हुए भी देखा जा रहा है।

BSP की मुखिया मायावती के पिता का हुआ निधन, दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

आखिर क्यों छठ पूजा में महिलाएं लगाती हैं लंबा सिंदूर

ये हैं छठ के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -