क्रिकेट जगत से आई बुरी खबर, टीम इंडिया के इस दिग्गज क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा
क्रिकेट जगत से आई बुरी खबर, टीम इंडिया के इस दिग्गज क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा
Share:

रविवार (2 अप्रैल) की सुबह भारतीय क्रिकेट के लिए एक दुखद खबर सामने आई। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने गुजरात के जामनगर में आज प्रातः अंतिम सांस ली। वो कैंसर से जूझ रहे थे। दुर्रानी पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 1960 में दुर्रानी को अर्जुन अवार्ड का खिताब दिया गया था। दुर्रानी ने भारत की तरफ से कुल 29 टेस्ट मैच खेले और इस के चलते 1202 रन बनाए जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक सम्मिलित रहा, इसके अतिरिक्त 75 विकेट लेने में सफल रहे थे।

स्पिन ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। लेकिन जब दुर्रानी केवल 8 महीने के थे तभी उनका परिवार पाकिस्तान के कराची में आकर बस गया था। तत्पश्चात, जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ, तब दुर्रानी का परिवार भारत आ गया था।

दुर्रानी ने क्रिकेट जगत में 60-70 के दशक में अपने ऑलराउंड परफॉर्मेंस से अलग पहचान बनाई थी। भारत के क्रिकेट इतिहास में दुर्रानी एक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में जाने जाते हैं।  उन्होंने वर्ष 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई टेस्ट में डेब्यू किया था। दुर्रानी आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। साथ ही दर्शकों के बोलने में छक्का जमाने के लिए भी दुर्रानी बहुत लोकप्रिय थे। सलीम दुर्रानी ने अंतिम टेस्ट मैच फरवरी 1973 को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेला था। फिर उन्होंने 1973 में ही क्रिकेट से संन्यास लेने के पश्चात् फिल्म इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया था। सलीम ने बॉलीवुड फिल्म 'चरित्र' में काम किया था। इस फिल्म में बेहद खूबसूरत हीरोइन परवीन बॉबी थीं।

सुरेश रैना के बुआ-फूफा के हत्यारे राशिद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, कई मामलों में था वांटेड

बंगाल में लगातार क्यों हो रही भाजपा नेताओं की हत्याएं ? CM ममता के शासन पर उठ रहे सवाल

एक साल पूरा होने के 48 दिन पहले जेल से रिहा हुए नवजोत सिंह सिद्धू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -