अस्पताल से डिस्चार्ज हुए कपिल देव, हार्ट अटैक आने पर हुए थे भर्ती
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए कपिल देव, हार्ट अटैक आने पर हुए थे भर्ती
Share:

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने इस बारे में जानकारी दी है। चेतन शर्मा ने ट्वीटर पर लिखा है की, अच्छी खबर है कि कपिल पाजी एकदम ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जय माता दी। कपिल देव की अच्छी सेहत की जानकारी मिलने के बाद प्रशंसकों ने उन्हें ट्वीटर पर बधाई दी है और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर रहे कपिल देव को शुक्रवार को हार्ट अटैक आने के बाद ICU में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल ओखला दिल्ली के चिकित्सक अतुल माथुर और उनकी टीम ने कपिल देव की देखरेख की। कपिल देव को शुक्रवार रात 1 बजे सीने में दर्द की तकलीफ होने पर भर्ती कराया गया था। गंभीर स्थिति के मद्देनज़र रात को ही उनकी सर्जरी कर दी गई थी। कपिल देव ने 23 अक्टूबर को ट्वीट करते हुए लिखा था, आप सभी का शुक्रिया, आपकी शुभकामनाओं और प्यार से अभिभूत हूं। मैं जल्द ठीक हो जाउंगा।

आपको बता दें कई कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। कपिल देव एक शानदार ऑलराउंडर रहे हैं। उन्हेांने अपने करियर में 131 टेस्ट और 225 वनडे मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में 5248 रन और 434 विकेट लिए हैं। एकदिवसीय में उन्होंने 3783 रन बनाने के साथ 253 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ फरीदाबाद में साल 1994 में अंतिम मुकाबला खेला था। 

IPL 2020: चेन्नई और बैंगलोर का मुकाबला शुरू, RCB ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाज़ी

IPL 2020: SRH के संदीप शर्मा ने रचा इतिहास, बने ये करिश्मा करने वाले छठे भारतीय गेंदबाज़

IPL 2020: शर्मनाक हार के बाद बोले धोनी- इस बार किस्मत ने साथ नहीं दिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -